{"_id":"57129f994f1c1b95724a6bd5","slug":"paper-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम द्वितीय वर्ष के इनकमटैक्स का पेपर लीक! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम द्वितीय वर्ष के इनकमटैक्स का पेपर लीक!
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के बीकॉम द्वितीय वर्ष के इनकमटैक्स का पेपर लीक होने की सूचना से शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। फीरोजाबाद में संबंधित विषय की परीक्षा शुरू होने से पूर्व इनकमटैक्स पेपर व्हाट्स एप पर वायरल हुआ। जानकारी एसएसपी को तहरीर दी गई। मामले की जांच के लिए टीम बना दी गई है।
शनिवार शाम तीन बजे से बीकॉम द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों की इनकमटैक्स की परीक्षा थी। विश्वविद्यालय प्रशासन को करीब पौने तीन बजे ही पेपर लीक होने की सूचना मिली। अधिकारियों के होश उड़ गए। जानकारी करने पर पता चला कि व्हाट्स एप पर पेपर डाला गया है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी कि परीक्षार्थियों को दिया गया पेपर ही व्हाट्स एप पर डाला गया था। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर फीरोजाबाद के एसएसपी को तहरीर दे दी गई है। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
‘पेपर लीक होने की सूचना मिली थी। जांच कराई जा रही है। पुष्टि होने के बाद ही परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया जाएगा।’ - मोहम्मद मुजम्मिल, कुलपति, डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय