{"_id":"5e2b2b148ebc3e4b33757632","slug":"panting-comptition-kirti-swati-mainpuri-news-agr426389873","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता: कीर्ति और स्वाति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता: कीर्ति और स्वाति ने मारी बाजी
विज्ञापन
24एमएनपी-37-प्राथमिक विद्यालय नाहिली में चित्रकला के विजेताओं को पुरस्कृत करते खंड शिक्षाधिकारी स
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर के प्राथमिक विद्यालय नाहिली में शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक वि उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेताओं के नाम घोषित कर उन्हें पुरस्कृत किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने भीतर छिपी प्रतिभा को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने प्रतियोगिता को देखा। उन्होंने सभी बच्चों के चित्र देखकर विजेताओं का चयन किया। प्राथमिक विद्यालय से प्रथम स्थान पर कीर्ति, द्वितीय पर कोमल और तीसरे स्थान अनिकेत ने कब्जा किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय से स्वाति ने प्रथम, अजंली ने द्वितीय और साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रथम विजेताओं को पांच सौ रुपये, द्वितीय विजेताओं को तीन सौ रुपये और तृतीय विजेताओं को दो सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
वहीं विद्या ज्ञान परीक्षा में चयनित हुए छात्र यश बघेल व अजय यादव को विद्यालय की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी ने इमरजेंसी लाइट पुरस्कार स्वरूप दी। प्रधानाध्यापिका रुबीना इजहार, राजेश कुमार, अजीत कुमार, सावित्री देवी, प्रधानाध्यपक महेंद्र प्रताप सिंह , निशंका जैन, रूबी गौतम, संजीव कुमार, गीता देवी, सरिता पाल उपस्थित रहीं।