फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pankaj Sharma of Agra won two gold medals in the National Taekwondo Championship.

Agra News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में आगरा के पंकज शर्मा का दो स्वर्ण पर कब्जा

Mon, 18 May 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Sharma of Agra won two gold medals in the National Taekwondo Championship.
इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा
आगरा। तेलंगाना में आयोजित सोलहवीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि तेलंगाना राज्य के जोगुलांबा गडवाल जिले में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं तेलंगाना राज्य ताइक्वांडो संघ के सहयोग से 15 से 17 मई तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की बालक-बालिका फाइट एवं पूमसे स्पर्धाएं खेली गईं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रथम सत्र में सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में पंकज शर्मा ने पूमसे हंसू में 10 में से सर्वाधिक औसत 6.9 अंक अर्जित किए। वहीं टीम स्पर्धा में पूमसे खिमजांग एवं पूमसे शिपजिन में 10 में से सर्वाधिक औसत 6.5 अंक प्राप्त कर आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से 2000 से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया। पंकज शर्मा की इस उपलब्धि पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, संतोष कुमार सिंह, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed