{"_id":"64e79e08f43d29dd0c0177e5","slug":"pankaj-died-in-the-dispute-of-abusing-alcohol-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-3195-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शराब पीकर गाली देने के विवाद में गई पंकज की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शराब पीकर गाली देने के विवाद में गई पंकज की जान
Thu, 24 Aug 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
करहल। अध्यापक नगर काॅलोनी निवासी पंकज की हत्या शराब पीकर गाली देने के विवाद के चलते दो सगे भाइयों ने की थी। पुलिस ने खुलासा करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बल्ली का टुकड़ा और ईंट बरामद की है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा।
थाना क्षेत्र के अध्यापक नगर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार उर्फ पंकज 22 अगस्त की रात पूर्व एमएलसी अरविंद यादव की कोठी के सामने घायल मिला था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए थे। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि मृतक के भाई अजीत ने ओम नगर निवासी सगे भाई शिवा और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार की सुबह किशनी चौराहा के पास दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर शिवा ने बताया कि घटना वाली रात उसने पंकज के साथ शराब पी थी। वहीं पर उसका बड़ा भाई दीपक भी मौजूद था। पंकज ने बड़े भाई से बदतमीजी करते हुए दाढी पकड़ कर गाली गलौज की थी।
यही बात उसे नागवार गुजरी। हालांकि इसके बाद वह अपने भाई के साथ एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गढि़या चौराहा के पास चल गया था। देर रात जब लौट रहे थे। तब एमएलसी की कोठी के सामने पंकज दिख गया और फिर से गालियां देने लगा। इसी बात पर उन्हें गुस्सा आ गया। दीपक ने एक बल्ली का टुकड़ा उसके सिर पर मार दिया और शिवा ने सिर में ईंट मार दी। इसके बाद दोनों भाई वहां से भाग गए थे। अगले दिन उन्हें पंकज की मौत की खबर मिली थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बल्ली का टुकड़ा और ईंट बरामद कर ली। दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।