फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panic spread due to snake in quarantine center in agra

क्वारंटीन सेंटर में छह फीट लंबा सांप निकलने से फैली दहशत, एसओएस टीम ने पकड़ा

Thu, 09 Jul 2020 04:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Panic spread due to snake in quarantine center in agra
वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने पकड़ा सांप - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटीन सेंटर हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में गुरुवार सुबह छह फुट लंबा सांप निकलने से हडकंप मच गया। सांप को वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन


नेशनल हाइवे -2 किनारे क्वारंटीन सेंटर में एक बड़े सांप के देखे जाने से वहां तैनात पुलिस और मेडिकल स्टाफ के लोग दहशत में आ गए। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारी को दी। इसके बाद वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम को मौके पर बुलाया गया। 
विज्ञापन



आवश्यक बचाव उपकरण और सुरक्षात्मक उपकरणों से लैस, रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक परिसर से सांप को पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। टीम ने सांप को कुछ घंटों तक निगरानी में रखने के बाद जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने क्वारंटीन सेंटर की गैलरी में सांप दिखा। तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस टीम को इसकी सूचना दी। चूंकि टीम सेंटर के नज़दीक ही स्थित है, इसलिए वे जल्दी से पहुंचे और सांप को कुशलतापूर्वक पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed