फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panic spread between two sides over old enmity stone pelting and firing four injured In Malpura

Agra: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में टकराव, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत, चार घायल

Sun, 25 Sep 2022 07:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 07:57 PM IST
सार

दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चला आ रही है। वहीं रविवार को एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Panic spread between two sides over old enmity stone pelting and firing four injured In Malpura
घायल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव सहारा में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से जुटे लोगों की बीच लाठी-डंडे चलना शुरू हो गए। इस दौरान हुआ पथराव से भगदड़ मच गई। इस दौरान फायरिंग की भी सूचना है। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मामला शांत हो सका। इस टकराव में चार लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि रविवार को विवाद एक महिला से घर में घुसकर मारपीट करने को लेकर हुआ था। 
विज्ञापन


थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव सहारा निवासी रेखा पत्नी नरेश ने तहरीर देते हुए बताया है कि रविवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले दबंग जगदीश पुत्र दिलीप और थान सिंह पुत्र दिलीप अपने साथियों के साथ घर में घुस आए।उन्होंने रेखा से छेड़छाड़ कर दी। इसका रेखा ने विरोध किया। जिस पर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर रेखा के परिजन मौके पर आ गए। दोनों पक्ष कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। वहीं दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की भी चर्चा है।
विज्ञापन


 झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग गए। झगड़े में रेखा व दूसरे पक्ष से विरमा देवी, भगवान सिंह, मोनू घायल हुए हैं। वहीं ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। बताया जा रहा है कि कल ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि थाना प्रभारी मलपुरा तेजवीर सिंह का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई है। मामले में एक पक्ष ने तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed