{"_id":"694b7e2a0a5399f6f803d699","slug":"panic-in-village-as-10-foot-python-spotted-in-canal-rescue-demanded-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नहर में दिखा 10 फुट लंबा अजगर, वीडियो वायरल...ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नहर में दिखा 10 फुट लंबा अजगर, वीडियो वायरल...ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग
Wed, 24 Dec 2025 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:16 AM IST
सार
रजवाहा में अचानक एक कई फिट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिसको देखकर ग्रामीण हैरान हो गए। अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट थी।
विज्ञापन
नहर में दिखा अजगर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव बाद पर इरादतनगर रजवाहा में अचानक एक कई फिट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिसको देखकर ग्रामीण हैरान हो गए। अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट थी। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ग्रामीण नितेश सिंह ने बताया कि अजगर दोपहर से शाम तक नहर में दिखाई दिया। इसके रेस्क्यू के लिए उन्होंने वन विभाग के हेल्पलाइन पर भी फोन किया लेकिन अजगर को नहीं पकड़ा गया। वह नहर में ही है। नहर के आसपास कई घर बने हुए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण जयपाल सिंह, मेहताब सिंह, विष्णु चाहर, सुशील कुमार, अभिषेक सिंह, ओंकार सिंह, विनोद चाहर, जितेंद्र सिंह आदि ने सर्च ऑपरेशन चलाकर अजगर को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन