फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panic due to leopard sighting in Agra

UP: आगरा में तेंदुए की दहशत...लोग बोले- सीसीटीवी फुटेज में आया नजर, काॅम्बिंग शुरू; वन विभाग का इंकार

Mon, 01 Sep 2025 11:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:20 PM IST
सार

आगरा में तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में आ गए। लोगों का कहना है कि तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में नजर आया है। वहीं वनकर्मियों ने काॅम्बिंग शुरू कर दी है, लेकिन वन विभाग तेंदुआ की माैजूदगी से इंकार कर रहा है।

विज्ञापन
Panic due to leopard sighting in Agra
काॅम्बिंग करती वन विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सिकंदरा क्षेत्र की शिवहरे कालोनी में सोमवार को तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम पिछले दो दिन से गश्त कर रही है। बताया गया है कि तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला किया। मगर वो बच गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। फुटेज वायरल भी हो रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहाैल है।
विज्ञापन


क्षेत्र में एक कुत्ते के घायल होने के बाद लोगों ने वन विभाग को तेंदुआ दिखने की जानकारी दी थी। हालांकि विभाग इस बात से इन्कार कर रहा है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि दो दिन से विभाग की टीम कॉम्बिंग कर रही है, लेकिन कहीं भी तेंदुए के पगमार्क या कोई और संकेत नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन


उधर, क्षेत्र के रहने वाले युवकों का कहना है कि कुत्ते पर हमले के बाद लोगों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें तेंदुआ नजर आया है। वह कुत्ते के पीछे भागता दिख रहा है। लोगों ने आवाज भी सुनी हैं। इसके बारे में वन विभाग की टीम पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed