फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pandal of Shiv devotees collapsed after truck entered no-entry In Agra devotees crushed and injured

UP News: नो एंट्री में घुसे ट्रक... शिव भक्तों का पंडाल गिरने से दबे श्रद्धालु, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 29 Jul 2024 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 08:33 PM IST
सार

ताजनगरी में नो एंट्री में ट्रक घुस गया। इससे शिव भक्तों का पंडाल गिर गया। इसमें दबकर श्रद्धालु घायल हो गए। श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
pandal of Shiv devotees collapsed after truck entered no-entry In Agra devotees crushed and injured
नो एंट्री में घुसे ट्रक... शिव भक्तों का पंडाल गिरने से दबे श्रद्धालु, जमकर हुआ हंगामा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दयालबाग मार्ग पर हीराबाग मोड़ के पास रविवार रात हादसा हो गया। शिव मंदिर परिक्रमा के चलते नो एंट्री के बावजूद दो ट्रक घुस आए। एक ट्रक में पंडाल में लगे स्पीकरों के तार उलझ गए। ट्रक आगे बढ़ता चला गया। इससे स्पीकर गिर गए, जिनके नीचे लोग दब गए। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने ट्रकों को रोक लिया। हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन


हादसा आधी रात के बाद हुआ। हीराबाग के मोड़ पर लोगों ने पंडाल लगाया था। इसमें परिक्रमा लगाने वालों का स्वागत किया जा रहा था। पंडाल में स्पीकर भी लगे हुए थे। इस मार्ग से श्रद्धालु बल्केश्वर की तरफ निकल रहे थे। रात में अचानक एक ट्रक भगवान टाकीज की तरफ से आया, जबकि पोइया घाट की तरफ से एक मिनी ट्रक पहुंचा। मिनी ट्रक में भंडारे के स्पीकर के लिए लगे तार उलझ गए। इससे स्पीकर गिर गए। चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया। मगर, पंडाल गिर पड़ा। इसके नीचे कई लोग दब गए। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बाद में चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। दूसरे ट्रक को भी लोगों ने रोक लिया। चाबी छीन ली। इस पर चालक भाग गया। लोग ट्रक में आग लगाने की कहने लगे। मगर, तब तक पुलिस पहुंच गई। लोगों का कहना था कि नो एंट्री के बाद भी ट्रक कैसे आ गए। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने सभी को शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा करने वाले ट्रक को खड़ा करा लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक न्यू आगरा धर्मेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि ट्रक ने खासपुर में सामान उतारा था। वह पोइया की तरफ से पहुंचा था। तार उलझने से हादसा हुआ। लोगों से तहरीर देने के लिए कहा था। मगर, कोई तहरीर देने नहीं आया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed