फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchkosi Parikrama of Sukarkshetra on 20th February

Agra News: सूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा 20 फरवरी को

Sat, 17 Feb 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Panchkosi Parikrama of Sukarkshetra on 20th February
सोरोंजी। एकादशी को लगाई जाने वाली सूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा 20 फरवरी को सुबह नौ बजे वराह मंदिर से प्रारंभ होगी। जया एकादशी को ब्राह्मण कल्याण सभा के द्वारा सूकरक्षेत्र पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन कराया जाएगा। जिसके लिए हरि की पौड़ी पर बैठक कर रूपरेखा बनाई गई।संयोजक शरद पांडेय ने कहा कि माघ मास की यह शुक्ल पक्ष की जया एकादशी कह लाती है। इस दिन पंचकोसी परिक्रमा सुबह 9 बजे भगवान वराह मंदिर विश्राम घाट प्रांगण से हरि कीर्तन करते हुए प्रारंभ होगी। परिक्रमार्थी हरि की पौड़ी में गंगा स्नान करने के बाद भगवान वराह मंदिर में पूजा कर पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होंगे। माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत उदया तिथि में होगी। ऐसे में एकादशी पूरे दिन मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता-लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। एकादशी तिथि का व्रत रखने से विशेष कार्यों में सफलता भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed