फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchkosi Mahaparikrama will be organized on Mokshadayini Ekadashi on 11th December.

Agra News: मोक्षदायिनी एकादशी पर 11 दिसंबर को लगेगी पंचकोसी महापरिक्रमा

Mon, 04 Nov 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Panchkosi Mahaparikrama will be organized on Mokshadayini Ekadashi on 11th December.
सोरोंजी। शूकरक्षेत्र सोरोंजी की 11 दिसंबर को सामाजिक सद्भाव पंचकोसी महा परिक्रमा लगाई जाएगी। इसकी तैयारी के लिए विहिप व आरएसएस ने बजरंग दल के प्रखंड संयोजक गोविंद महेरे के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आरएसएस के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप ने पंचकोसी परिक्रमा के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजे रखने की हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर गांव-गांव अलख जगाकर प्रत्येक घर से हर व्यक्ति को पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए आग्रह करना है। विहिप संगठन मंत्री सुशील ने कहा कि इस बार प्रदेश के हर क्षेत्र से आकर दस लाख से अधिक श्रद्धालु शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा में भाग लेंगे। संचालन करते हुए सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग डाॅ. राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि नगर के सभी नागरिक मार्गशीर्ष अमृत कुंभ की मोक्षदा एकादशी पर 11 दिसंबर को लगने वाली पंचकोसी परिक्रमा में सपरिवार अवश्य भाग लें। अंत में परिक्रमा में दस लाख श्रद्धालुओं की भीड़ जुटाने का संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, नगर संघ चालक डाॅ. एनपी सिंह हल्दिया, महेश चंद्र त्रिवेदी, विपिन महेरे, राजेंद्र मौर्य, दीपक पाराशर,अमित अग्रवाल, अभिषेक वशिष्ठ, विकास निर्भय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed