फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat's decision

Agra News: पंचायत का फैसला...शराब पी, जुआ खेला तो 500 रुपये जुर्माना

Mon, 21 Sep 2026 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Panchayat's decision
बाह: टोड़ीपुरा के आंबेडकर पार्क में जुआ, शराब पर पंचायत ने लगाई रोक, बनी निगरानी समिति
बाह। टोड़ीपुरा में रविवार को आंबेडकर पार्क में सामाजिक पंचायत हुई। इसमें जुआ और शराब पीने पर रोक लगाई गई है। अमल के लिए निगरानी समिति भी बनाई गई । पकड़े जाने पर प्रति व्यक्ति 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में भीमसेन, गंगाराम, रामनिवास, वीरेंद्र सिंह, चंद्रसेन, सरनाम सिंह, मुलायम सिंह, ओमप्रकाश आदि ने सामाजिक कुरीतियों पर चिंता जताई। शराब, जुआ से गृहक्लेश होने पर चिंतन किया गया। आर्थिक और सामाजिक स्थिति बिगड़ने एवं गांव की छवि धूमिल होने की बात कही गई। इसके बाद पंचायत ने शराब और जुआ पर रोक लगा दी है। रोक पर अमल के लिए 10 सदस्यीय निगरानी समिति गठित की है। इसमें अधिवक्ता अंकुर सिंह, सियाराम, प्रवीन कुमार, जोगेंद्र सिंह, अमर सिंह, सोनू, प्रताप सिंह, नीरज कुमार, प्रेमशंकर, छोटेलाल शामिल हैं। जुआ खेलने या शराब पीने के दोषी पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माने की रकम गांव के विकास कोष में जमा होगी।
विज्ञापन


पिछले साल महिलाओं ने किया था प्रदर्शन, कहा-नशे से उजड़ रहे परिवार
- टोड़ीपुरा गांव के नुक्कड़ से शराब का ठेका हटाए जाने के लिए महिलाओं ने पिछले साल प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने शराब के नशे से उजड़ रहे परिवारों को बचाने के लिए ठेका को हटाए जाने की मांग की थी। पुलिस ने महिलाओं को सड़क से समझाबुझाकर हटाया था। उनके प्रस्ताव को आबकारी विभाग को भेजे जाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed