{"_id":"62c5ca44b6479019fe70f81e","slug":"panchayat-sweeper-put-up-a-house-for-sale-banner-on-his-house-kasganj-news-agr539198793","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: पंचायत सफाईकर्मी ने अपने मकान पर लगाया मकान बिकाऊ का बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: पंचायत सफाईकर्मी ने अपने मकान पर लगाया मकान बिकाऊ का बैनर
Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
सार
पुलिस ने पंचायत कर्मी की तहरीर पर पड़ोसी ग्रामीण के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कासगंज। तैय्यबपुर गांव में अपने मकान पर लगाया मकान बिकाऊ है पोस्टर लगाकर खड़ा पंचायत सफाईकर्मी ?
- फोटो : KASGANJ
विस्तार
कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव तैय्यबपुर में पंचायत सफाई कर्मी ने पुलिस पर गुंडों को शह देने का आरोप लगाया। उसने अपने मकान पर 'मकान बिकाऊ है' का बैनर लगाकर पलायन की मजबूरी जताई। पंचायत कर्मी के घर पर लगा बैनर देखकर ग्रामीण भी सकते में आ गए। मकान बिकाऊ के बैनर का फोटो वायरल होते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई।
पुलिस ने पंचायत कर्मी की तहरीर पर पड़ोसी ग्रामीण के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तैय्यबपुर के पंचायत सफाई कर्मी इंदल सिंह ने यह बैनर अपने घर के बाहर लगाया है। जिस पर लिखा कि गुंडों को पुलिस की शह है। ऐसी स्थिति में वह पलायन करने को मजबूर है और मकान बिकाऊ है। इंदल सिंह का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले हाकिम सिंह अपने साथियों के साथ आए दिन उसे और उसके परिवार के लोगों को परेशान कर मारपीट करते हैं और पुलिस शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करती। पुलिस की आरोपियों से मिली भगत है।
पुलिस की शह मिलने से यह आरोपी जान लेने पर आमादा हैं। पुलिस ने आरोपियों की झूठी शिकायत पर उसके खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। इंदल सिंह का कहना है कि ऐसी स्थिति में उसको और उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। मकान बिकाऊ के बैनर का फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पड़ोसी ग्रामीण हाकिम सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी आदि धाराओं में मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।