फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat orders rape accused beaten by slipper in Mathura

60 साल की महिला से रेप की कोशिश, पंचायत ने पांच चप्पल मारने की सजा देकर निपटाया मामला

Sun, 10 Jun 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 10 Jun 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Panchayat orders rape accused beaten by slipper in Mathura
पंचायत में आरोपी को चप्पल मारती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
छेड़छाड़, रेप जैसे अपराधों को रोकने के लिए कानून बना है। ऐसा करने वालों को सख्त सजा भी दी जाती है, लेकिन मथुरा में पंचायत ने रेप की कोशिश पर जो फैसला सुनाया, उसे जानकर लोग हैरान हो गए।  
विज्ञापन


पंचायत में पंचों ने आरोपी को पांच चप्पल मारने का फरमान सुनाया। फैसले के अनुसार पीड़ित महिला ने आरोपी को पंचायत के सामने पांच चप्पलें मारीं। इसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला थाना मांट क्षेत्र के एक गांव का है। शुक्रवार की रात करीब 60 साल की एक महिला घर के बाहर सो रही थी। तभी नशे में धुत होकर आए उसके पड़ोसी ने महिला से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सुबह को महिला के परिजनों घटना के बारे में बताया। इसके बाद आनन-फानन में पंचायत बुलाई गई। आरोपी व्यक्ति की उम्र लगभग 50 साल है। 

पंचों ने आरोपी व्यक्ति को पांच चप्पलें मारने का फरमान सुनाया। फैसले के अनुसार पीड़ित महिला ने भरी पंचायत में आरोपी व्यक्ति को चप्पल मारनी शुरू कर दीं। पांच से अधिक चप्पल मारने के बाद ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। 

इसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया। पुलिस भी इस मामले से बेखर रही। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर कोई तहरीर देता है तो मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed