{"_id":"5fe1cf444ba29279be45a138","slug":"panchayat-elections-latest-news-tenure-of-village-heads-will-be-completed-on-25-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जनप्रतिनिधि पद पर बने रहेंगे या नहीं ? असमंजस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जनप्रतिनिधि पद पर बने रहेंगे या नहीं ? असमंजस बरकरार
Wed, 23 Dec 2020 01:28 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2015 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चयनित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी जनप्रतिनिधि पद पर बने रहेंगे या नहीं इस पर फिलहाल असमंजस बरकरार है। शासन से अब तक कोई आदेश न आने के चलते प्रशासन भी कोई निर्णय नहीं ले पा रहा है।
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में पांच साल पहले 25 दिसंबर 2015 को ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था। इसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चयनित हुए थे। ये सभी पांच साल का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूर्ण कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पांच साल के अंदर चुनाव न हो पाने से इन सभी के कार्यकाल को लेकर असमंजस खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
दरअसल, तीन दिन बाद 25 दिसंबर को पांच साल होने के बाद कार्यकाल खत्म हो जाएगा, लेकिन अब तक शासन ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है। आदेश न आने के कारण प्रशासन भी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
अगर शासन ने कोई आदेश नहीं दिया तो यथावत ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यत और जिला पंचायत सदस्य पद पर बने रहेंगे। सबसे खराब स्थित ग्राम प्रधानों को लेकर है। क्योंकि उनके पास विकास कार्य कराने के लिए खातों में निधि उपलब्ध है। ऐसे में उन्हें इस धनराशि के उपयोग का अधिकार होगा या नहीं ये बड़ा सवाल है।
जिले के आंकड़े
- 549 हैं ग्राम प्रधान
- 799 हैं क्षेत्र पंचायत सदस्य
- 32 हैं जिला पंचायत सदस्य
मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि अब तक शासन से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के संबंध के पद पर बने रहने के संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। जो भी शासन का आदेश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले के आंकड़े
- 549 हैं ग्राम प्रधान
- 799 हैं क्षेत्र पंचायत सदस्य
- 32 हैं जिला पंचायत सदस्य
मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि अब तक शासन से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के संबंध के पद पर बने रहने के संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। जो भी शासन का आदेश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।