फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat elections: Candidates will have to give four unpaid certificates for nomination

पंचायत चुनाव: नामांकन के लिए प्रत्याशियों को देने होंगे चार अदेय प्रमाण पत्र

Thu, 01 Apr 2021 05:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Candidates will have to give four unpaid certificates for nomination
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं। नामांकन के दौरान मांगे जाने वाले अभिलेख बनवाने में सभी प्रत्याशी लगे हैं। नामांकन के दौरान उन्हें चार अदेय प्रमाण पत्र देने के साथ-साथ शपथ पत्र भी देने होंगे। इनमें वह अपना पूरा ब्योरा देंगे।
विज्ञापन

जिले में 19 अप्रैल को ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया सात अप्रैल से शुरू हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करते समय ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और सहकारिता विभाग का अदेय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही घोषणा पत्र में उन्हें अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा देने के साथ ही नकद धनराशि का भी ब्योरा देना होगा। इसी घोषणा पत्र में प्रत्याशी अपनी शिक्षा और अपराधिक मामलों के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए ये घोषणा पत्र स्व हस्ताक्षरित देना होगा। अन्य तीन पदों के लिए ये घोषणा पत्र नोटेरी करने के बाद जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत राशि नकद जमा करने पर कटेगी रसीद
सभी प्रत्याशियों को कोषागार या बैंक चालान के माध्यम से जमानत की धनराशि जमा करनी होगी। अगर प्रत्याशी नामांकन के दौरान जमानत की धनराशि नकद जमा करते हैं तो उन्हें एक अतिरिक्त रसीद भी कटवानी होगी। इसके लिए उन्हें 385 रुपये का शुल्क अतिरिक्त देना होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्याशियों को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और सहकारिता विभाग के अदेय प्रमाण पत्र देने होंगे। इसके साथ ही जमानत राशि नकद जमा करने पर अतिरिक्त रसीद कटवानी होगी।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed