फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchayat chunav in Mainpuri

मैनपुरी में महिला के लिए आरक्षित हुई जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

Fri, 12 Feb 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav in Mainpuri
जिला पंचायत कार्यालय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण तय हो गया है। शुक्रवार को शासन ने आरक्षण निर्धारित करते हुए प्रदेश भर की सूची जारी कर दी। सूची जारी होने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में प्रस्तावित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आरक्षण पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। शासन से ही ये आरक्षण जारी किया जाना था। शुक्रवार को शासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र में सभी 75 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों का आरक्षण तय कर दिया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित की है। ऐसे में साफ हो गया है कि हर वर्ग को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो-दो हाथ करने का मौका मिलेगा। एक ओर जहां इससे हर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा तो वहीं मुकाबला और कड़ा हो जाएगा। वर्ष 2015 में हुए चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी पर कार्यकर्ताओं की नजर
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब तक राजनीतिक दलों ने पत्ते नहीं खोले थे। सभी को आरक्षण निर्धारण का ही इंतजार था। आरक्षण जारी होने के बाद अब जनता और कार्यकर्ता दोनों की निगाह प्रत्याशी पर है। कार्यकर्ता अब पार्टी के निर्णय को जानना चाहते हैं। अब देखना ये है कि पार्टी किस पर भरोसा जताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed