{"_id":"64fb031cf59a2b898e03f527","slug":"panchayat-by-election-vishwajeet-inherited-father-legacy-in-etah-became-winning-by-36-votes-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव के नतीजे: एटा में विश्वजीत को मिली पिता की विरासत, महज 36 वोटों से जीतकर बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव के नतीजे: एटा में विश्वजीत को मिली पिता की विरासत, महज 36 वोटों से जीतकर बने प्रधान
Fri, 08 Sep 2023 04:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Sep 2023 04:48 PM IST
सार
पिता की मौत के बाद विश्वजीत ने उनकी विरासत संभालने के लिए चुनाव में अपना भाग्य आजमाया। हालांकि ये चुनाव आसान नहीं थे। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से महज 36 वोटों से जीत हासिल कर सके।
विज्ञापन
विश्वजीत जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले की निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ततारपुर अव्वल में प्रधान पद पर उपचुनाव के दौरान विश्वजीत सिंह को अपने पिता की विरासत हासिल हुई। 36 वोटों से जीतकर वह ग्राम प्रधान चुने गए हैं।
पूर्व में प्रधान चुने गए वासदेव वर्मा की मृत्यु 20 जुलाई 2023 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी। जिसके चलते प्रधान पद रिक्त हो गया। चुनाव आयोग के आदेश पर प्रशासन ने उपचुनाव प्रक्रिया शुरू की, जिसके तहत 6 सितंबर को मतदान कराया गया। वासुदेव वर्मा के पुत्र विश्वजीत और गांव नगला सैया के रहने वाले कुंवरपाल के बीच सीधा मुकाबला रहा। मतदान के दौरान 79.42 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जिसके बाद मतपेटिकाओं को सील कर विकासखंड मुख्यालय पहुंचा दिया गया। एक दिन पुलिस बल की देखरेख में पेटियां रहीं। वहीं तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को ब्लॉक में मतगणना कराई गई।
विकासखंड कार्यालय पर मतगणना कार्य सुबह 8 बजे से प्रारंभ किया गया। विश्वजीत सिंह को 638 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कुंवरपाल सिंह को 602 मत मिले। जबकि 63 वोट निरस्त घोषित किए गए। इस तरह विश्वजीत सिंह प्रधान पद पर जीत गए। मतगणना के दौरान विकासखंड कार्यालय के इर्द-गिर्द सैकड़ों की तादाद में समर्थकों का जवावड़ा रहा। थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं पिलुआ थाना प्रभारी दिनेश राठौर पुलिसबल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
10 ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए निर्विरोध
एक ग्राम प्रधान पद के अलावा रिक्त चल रहे 10 ग्राम पंचायत सदस्यों पर भी उपचुनाव प्रक्रिया शुरू कराई गई। लेकिन इसमें एक-एक ही लोगों का आवेदन आया। इसमें में सभी निर्विरोध घोषित कर दिया गया है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में रीना देवी, सनी कुमारी, रीना, प्रांशू, रेखा, पुष्पा देवी, नेकसी देवी, विनीता, राजकुमार, पूनम कुमारी, और अजीत कुमार निर्विरोध चुने गए हैं।