फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat by-election: Results of 3 key posts declared after counting of votes

पंचायत उपचुनाव : मतगणना के बाद 3 प्रधान पदों के परिणाम घोषित

Fri, 08 Sep 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: Results of 3 key posts declared after counting of votes
कासगंज/ सोरोंजी / गंजडुंडवारा/ सिढ़पुरा। जिले में ग्राम पंचायत प्रधान के 3 रिक्त पदों पर हुए मतदान की मतगणना का कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया। इसी के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए गए। उपचुनाव में दो महिलाएं प्रधान बनी हैं। आरओ ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। समर्थकों ने फूल मालाओं से विजेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

गजडुंडवारा की ग्राम पंचायत राजेपुर कुर्रा में 4 प्रत्याशी मैदान में रहे। मुख्य मुकाबला विनीता देवी एवं ज्ञान श्री के बीच हुआ। विनीता देवी ने 614 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि ज्ञान श्री को 542 वोट मिले। सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत कुचरानी में 5 प्रत्याशी मैदान में रहे। अमिता शाक्य व रनवीर सिंह के बीच मुकाबला रहा। अमिता शाक्य 715 वोट पाकर चुनाव जीत गईं। रनवीर सिंह को 586 वोट मिले। सोरोंजी की ग्राम पंचायत मुसावली में 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। जयप्रकाश व भूपेंद्र के बीच मुकाबला हुआ। जयप्रकाश ने 476 वोट पोकर चुनाव जीत लिया। भूपेंद्र कुमार को 418 वोट मिले।
विज्ञापन

मतगणना का कार्य सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। सोरोंजी, गंजडुंडवारा एवं सिढ़पुरा विकास खंड परिसर मेंं मतगणना कराई गई। मतगणना के दौरान विकास खंड परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। समर्थकोंं को मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को ही भीतर जाने की इजाजत दी गई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि पंचायत उपचुनाव की मतगणना का कार्य पूरा हो गया है। विजेता प्रधान प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed