{"_id":"62d8e81501644801fa1a59d8","slug":"panchayat-by-election-2022-maximum-nine-candidates-can-contest-for-the-post-of-arsara-village-head-of-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उप चुनाव : मैनपुरी के अरसारा ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक नौ प्रत्याशी लड़ सकते हैं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उप चुनाव : मैनपुरी के अरसारा ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक नौ प्रत्याशी लड़ सकते हैं चुनाव
Thu, 21 Jul 2022 11:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:15 AM IST
सार
किशनी विकास खंड में खाली ग्राम प्रधान अरसारा के पद के लिए सर्वाधिक नौ लोगों ने नामांकन दाखिल किए। यहां पुलिस का सख्त पहरा रहा।
विज्ञापन
तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
मैनपुरी पंचायत उप चुनाव के लिए बुधवार को छह ब्लॉकों पर नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें किशनी विकास खंड की एक मात्र ग्राम पंचायत अरसारा में खाली ग्राम प्रधान पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किए। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के खाली 14 पदों में से 13 पर एक-एक ही नामांकन प्राप्त होने से निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति साफ हो गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतों में खाली पड़े प्रतिनिधियों के पद पर उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। इसी के आधार पर बुधवार को छह ब्लॉकों में खाली पड़े कुल 17 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक ब्लॉक मुख्यालय पर निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन प्राप्त किए। इसमें किशनी विकास खंड में खाली ग्राम प्रधान अरसारा के पद के लिए सर्वाधिक नौ लोगों ने नामांकन दाखिल किए। यहां पुलिस का सख्त पहरा रहा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के खाली दो पदों में एक पर एक तो दूसरे पर नामांकन की संख्या शून्य नहीं। ऐसे में एक पद पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया तो वहीं दूसरा पद फिर खाली रहेगा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अरसारा के लिए अमित दिवाकर ने दो सेटों में, यशकरन सिंह, सर्वेश कुमार, राजकिशोर, गिरवर सिंह, पुष्पेंद्र, सोनी, संजीव, श्याम सिंह ने एक-एक सेट में नामांकन किया। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी महेंद्र प्रताप को नामांकन पत्र सौंपे। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी कपिल देव शर्मा मौजूद रहे। एसडीएम रामनरायण ने भी नामांकन स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इसके अलावा करहल में खाली ग्राम पंचायत सदस्य के तीन पदों के लिए तीनों पर एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली एक पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए। प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार को नामांकन पत्र सौंपे। कुरावली में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए खाली एक पद के सापेक्ष चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बेवर में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए खाली दो पदों के सापेक्ष एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। इससे यहां भी निर्विरोध निर्वाचन तय है।
वहीं सुल्तानगंज में तीन ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के सापेक्ष एक-एक और मैनपुरी में चार ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष भी एक-एक नामांकन पत्र ही प्राप्त हुआ। ऐसे में कुल ग्राम पंचायत सदस्यों के 14 पदों में से 13 पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं किशनी के एक पद पर नामांकन न आने से ये पद रिक्त ही रहेगा। वहीं ग्राम प्रधान के एक और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो पदों पर अब तक चुनाव की स्थिति बनी हुई है।
आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
बुधवार को प्रत्याशियों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपे। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अगर इस दौरान कोई नामांकन पत्र सही नहीं पाया जाता है तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा। जांच के बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची ब्लॉक मुख्यालयों पर ही चस्पा की जाएगी। इसके बाद 22 जुलाई को नाम वापसी का भी मौका दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनोद कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर बुधवार को छह ब्लॉकों में खाली पड़े पंचायत प्रतिनिधियों के पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई है। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।