फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat Assistant Recruitment: Fresh proposals will be made in 27 Gram Panchayats

पंचायत सहायक भती: 27 ग्राम पंचायतों में नए सिरे से होंगे प्रस्ताव

Mon, 15 Nov 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Assistant Recruitment: Fresh proposals will be made in 27 Gram Panchayats
कासगंज। पंचायत सहायक भर्ती में शिकायतें मिलने के बाद बिठाई गई जांच में घालमेल की परतें खुलने लगी हैं। जांच में गड़बड़झाला सामने आने के बाद 27 ग्राम पंचायतों में नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कराने का निर्णय लिया गया है। फर्जी तरीके से पंचायत सहायक बनने का सपना पाले बैठे आवेदकों को झटका लगा है। वहीं पात्र होते हुए भी पंचायत सहायक बनने से वंचित रह गए आवेदकों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

जनपद की 423 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती होनी है। 310 ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया सही पाए जाने के बाद विभाग ने इसकी सूची तो जारी कर दी, लेकिन 113 ग्राम पंचायतों में मिली शिकायतों के आधार पर जांच कमेटी का गठन कर ग्राम पंचायतों से भेजे गए प्रस्तावों पर जांच बिठा दी। जांच समिति द्वारा की जा रही जांच में चयन प्रक्रिया में गड़बडी सामने आई। अब तक 78 ग्राम पंचायतों की जांच पूरी हो चुकी है। जिसमें से 27 ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया में फर्जीबाड़ा सामने आने के बाद विभाग ने इन ग्राम पंचायतों में नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कराने का निर्णय लिया है। जबकि 51 ग्राम पंचायतों में जांच के दौरान शिकायतें सही न पाए जाने के बाद इन ग्राम पंचायतों की सूची को जारी करने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं 35 ग्राम पंचायतों की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन

--------------
पंचायत सहायक भर्ती में जिन ग्राम पंचायतों में शिकायतें मिली थी उनकी जांच प्रक्रिया अभी चल रही है। जिन ग्राम पंचायतों में जांच में गड़बड़ी सामने आ चुकी है उनमें नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे। वहीं जिन पंचायतों में प्रस्ताव सही पाए गए हैं उनकी सूची जारी करने की तैयारी चल रही है। सूची को सीडीओ के पास अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है। -देवेंद्र सिंह जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed