फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pan masala worth Rs 50 lakh being smuggled by evading GST seized

Agra News: जीएसटी चोरी कर ले जाया जा रहा 50 लाख का पान मसाला जब्त

Tue, 29 Jul 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pan masala worth Rs 50 lakh being smuggled by evading GST seized
क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी गगन गौड पान-मसाला से भरे कंटेनर को पकड़ने के बाद पूछताछ करत - फोटो : क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी गगन गौड पान-मसाला से भरे कंटेनर को पकड़ने के बाद पूछताछ करते हुए।
मैनपुरी/बेवर। पुलिस की क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने मंगलवार दोपहर एक बड़ी जीएसटी चोरी का भंडाफोड़ करते हुए 50 लाख से अधिक का पान-मसाला नवीगंज टोल के पास कंटेनर से जब्त किया। यह पान-मसाला दिल्ली से बिहार ले जाया जा रहा था, और हैरानी की बात यह है कि इसके पास न तो ई-वे बिल था और न ही जीएसटी का कोई प्रमाण था। ग्रॉसरी के फर्जी बिल के नाम पर इसे ले जाया जा रहा था। क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ने जीएसटी टीम को बुलाकर पान-मसाला व कंटेनर नवीगंज चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी गगन गौड ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह जिले के जीटी रोड हाईवे पर मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बनकिया हाईवे पर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर एक नागालैंड नंबर के कंटेनर (ट्रक) चालक ने वाहन को भगाने की कोशिश की, लेकिन उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान कंटेनर चालक दीपेंद्र निवासी नगला उम्मैद, नवाबगंज, फर्रुखाबाद ने ग्रॉसरी का बिल दिखाया, जबकि कंटेनर के अंदर कॉकटेल ब्रांड का भारी मात्रा में पान-मसाला भरा हुआ था। पूछताछ में चालक ने बताया कि दिल्ली के व्यापारी का यह माल है। जीएसटी चोरी सामने आने पर तत्काल जीएसटी टीम को मौके पर बुलाया गया। कंटेनर को बेवर पुलिस के सुपुर्द कर नवीगंज चौकी पर खड़ा कराया गया है। आगे की कार्रवाई जीएसटी टीम के स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed