{"_id":"5f11e5528ebc3e63b77a014f","slug":"pan-card-kasganj-news-agr4508934113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैन नंबर मामला: 27 शिक्षकों को भेजा रिमांइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैन नंबर मामला: 27 शिक्षकों को भेजा रिमांइडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पैन नंबर बदल कर वेतन ले रहे शिक्षक अब जांच के लिए अपना पैन कार्ड जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं। शिक्षकों ने स्पष्टीकरण का भी जवाब नहीं दिया है। इसके बाद वित्त एवं लेखाधिकारी ने ऐसे शिक्षकों को रिमांइडर देते हुए वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
जिले में 131 शिक्षक पैन नंबर बदलकर वेतन ले रहे हैं। शासन से मामले की जांच एसआईटी को सौंपने के साथ ही विभाग को भी जांच करने के लिए सूची भेज दी थी। इसके बाद विभाग ने इन शिक्षकों को तीन दिन का समय देते हुए नोटिस जारी कर दिया। स्पष्टीकरण के साथ ही पैन कार्ड की छाया प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
समय सीमा के भीतर 75 शिक्षकों ने अपने जवाब के साथ पैन कार्ड की छाया प्रति जमा करा दी। इसके बाद विभाग ने एक दिन की और छूूट दी। इसमें 29 शिक्षकों ने अपने जवाब के साथ पैन कार्ड जमा कर दिए।
विज्ञापन
शेष बचे 27 शिक्षकों ने न तो स्पष्टीकरण का जवाब दिया और न हीं पैन कार्ड की छाया प्रति जमा कराई। इससे ये शिक्षक संदेह के घेरे में आ गए है। इसी के चलते विभाग ने इन शिक्षकों को रिमांइडर भेजकर तीन दिन में जवाब देने तथा पैन कार्ड की छाया प्रति जमा कराने का अंतिम मौका दिया है।
स्पष्टीकरण का जवाब व पैन कार्ड की छाया प्रति जमा न करने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। -सुरेश कुमार वित्त एवं लेखाधिकारी शिक्षा विभाग