{"_id":"68e9d19782df184ba9035ea1","slug":"paliwal-park-to-use-langur-cutouts-to-deter-monkeys-and-protect-visitors-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बंदरों को भगाएंगे लंगूर...पालीवाल पार्क में लगाए जाएंगे कटआउट, ये निर्देश भी दिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बंदरों को भगाएंगे लंगूर...पालीवाल पार्क में लगाए जाएंगे कटआउट, ये निर्देश भी दिए गए
Sat, 11 Oct 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:10 AM IST
सार
आगरा के पालीवाल पार्क में बंदऱों के आतंक से लोग परेशान हैं। इनसे निजात दिलाने के लिए पार्क में लंगूरों के कटआउट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बंदर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
आगरा के पालीवाल पार्क में बंदरों के बढ़ते आतंक से घूमने आने वाले लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम असली लंगूरों की जगह उनके कटआउट लगाएगा। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पालीवाल पार्क में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बंदर न सिर्फ पार्क में आने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं, बल्कि कई बार उन पर हमला भी कर चुके हैं।
डॉ. सिंह ने बताया कि विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद पाया गया कि लंगूर का डर बंदरों में स्वाभाविक रूप से होता है। इसी कारण से पार्क के प्रवेश द्वार, झील किनारे और मुख्य पथ के आसपास लंगूर के वास्तविक आकार के कटआउट लगाए जाएंगे। पार्क में नियमित रूप से सफाई और निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि बंदरों से जुड़ी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो शहर के अन्य पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी मॉडल को लागू किया जाएगा।