फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   palika ke chuna godam seal

पालिका का चूना गोदाम सील किया

Fri, 13 Sep 2019 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
palika ke chuna godam seal
कासगंज। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार ने नगर पालिका के चूना गोदाम का निरीक्षण किया। गोदाम से तीन सैंपल भरे गए हैं। इसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से पालिका प्रशासन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका के माध्यम से क्षेत्र में संपन्न होने वाले मेले, पर्व, धार्मिक त्यौहार, यात्राओं आदि के आयोजन के समय चूना डाला जाता है, लेकिन चूना डालने में खेल किया जा रहा है। चूना के स्थान पर पत्थर पाउडर डाले जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन से शिकायत की गई। अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर ललित कुमार के साथ पालिका पहुंच गए।
विज्ञापन

अधिकारियों के पालिका पहुंचते ही खलबली मच गई। अधिकारियों ने कर्मियों को चूना गोदाम का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने गोदाम से बोरियों से चूना निकलवाकर पानी में डलवाकर देखा। संदेह के बाद इसकी सैंपल भरने की कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि चूने के गोदाम को सील कर सैंपल जांच को भेजे गए हैं। जांच में चूना के स्थान पर अन्य किसी पदार्थ का मामला सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed