{"_id":"ff5964f2c795907f546c2c04ec0ce5f1","slug":"palika-board-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से पूर्व सभासदों और कर्मचारियों में तकरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से पूर्व सभासदों और कर्मचारियों में तकरार
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 14 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका बोर्ड की आपात बैठक होने से पहले बुधवार को सभासदों और कर्मचारियों के बीच जमकर तकरार हुई। बैठक से पूर्व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सभागार में ताला डाल दिया। इसी बात पर सभासद कर्मचारियों से बिगड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। इसके बाद ही बैठक शुरू हो सकी।
पालिका में अधिशासी अधिकारी और बोर्ड के सदस्यों के बीच एक लिपिक के पौने चार लाख के एरियर के चेक के मामले में विवाद है। इस विवाद के कारण पालिका के कर्मचारियों का वेतन और विकास कार्य भी रुके पड़े हैं। इसी संबंध में पालिकाध्यक्ष ने आपात बैठक बुलाई थी लेकिन कर्मचारियों ने बैठक शुरू होने से पहले ही सभागार पर ताला जड़ दिया। बाद में पहुंचे सभासदों ने ताला लगा देखा तो कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सूचना पर थाना प्रभारी अछनेरा मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। सभासदों ने कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही बोर्ड की बैठक हो सकी। बैठक में कर्मचारियों के वेतन, विकास कार्य ठप होने और अधिशासी अधिकारी के पद पर अवर अभियंता संदीप सोनकर को दो माह के लिए कार्यभार ग्रहण कराने का प्रस्ताव पास कर मंडलायुक्त को अनुमोदन के लिए भेजा गया। पालिकाध्यक्ष नेमवती ने बताया कि डीजीसी आगरा की विधिक राय के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।