फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pakshalika starts self-enumeration by filling in details, encourages citizens to answer 33 questions in digital census by 21st

Agra News: पक्षालिका ने विवरण भरकर शुरू की स्व गणना, नागरिकों को 21 तक डिजिटल जनगणना में 33 सवालों के जवाब के लिए किया प्रेरित

Thu, 07 May 2026 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pakshalika starts self-enumeration by filling in details, encourages citizens to answer 33 questions in digital census by 21st
स्व गणना के साथ डिजिटल जनगणना की शुरूआत करती बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, साथ में हैं नायब तहस
बाह। बाह में विधायक पक्षालिका सिंह ने बृहस्पतिवार को खुद का विवरण ऑनलाइन भरकर जनगणना के पहले चरण की शुरुआत की। उन्होंने अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर नागरिकों को स्व गणना की डिजिटल प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष एवं फील्ड ट्रेनर मलखान सिंह बंसल ने विधायक को स्व गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी। विधायक ने 33 सवालों के जवाब के रूप में स्वयं डिजिटल माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज किया। 21 मई तक चलने वाली स्व गणना के लिए उन्होंने लोगों को मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से 33 प्रश्नों के उत्तर भरकर ऑनलाइन जानकारी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अपलोड करने के बाद यूनिक आईडी जनरेट होगी। जिसे सुरक्षित रखें, 22 मई से घर-घर आने वाले प्रगणकों को सत्यापन के लिए दें। उन्होंने कहा कि सही और समयबद्ध जानकारी से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा, देश के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed