फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pakshalika lashed out at the SP-Congress at the Women's Anger Rally; women took out a rally to express their anger over the reservation bill not being passed.

Agra News: महिला आक्रोश रैली में सपा-कांग्रेस पर गरजीं पक्षालिका, आरक्षण विधेयक पास न होने देने पर महिलाओं ने निकाली रैली, जताया आक्रोश

Fri, 01 May 2026 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pakshalika lashed out at the SP-Congress at the Women's Anger Rally; women took out a rally to express their anger over the reservation bill not being passed.
बाह में महिला आक्रोश रैली में जोश भरती विधायक पक्षालिका सिंह
बाह। संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक के विरोध पर जमकर गरजी बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने कांग्रेस और सपा को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान ही राष्ट्र का अभिमान है।
विज्ञापन

बुधवार शाम निकाली गई नारी शक्ति की रैली सिर्फ विरोध नहीं है, बल्कि उन ताकतों के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश है, जिन्होंने महिलाओं के मुद्दे पर सालों साल सिर्फ राजनीति की है। महिलाओं के अधिकारों को सिर्फ वोट बैंक तक सीमित रखा है। अब नारी शक्ति जाग चुकी है, आने वाले समय में कांग्रेस और सपा को करारा जवाब देगी। नारी चुप नहीं रहेगी, अपने अधिकार लेकर रहेगी। विधायक पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में बाह की सड़कों पर उतरी महिलाओं ने महिला शक्ति जिंदाबाद आदि नारे लगाए। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक कामना गुप्ता, एकता शर्मा, सोनाली जैन, मानवेंद्र सिंह राठौड, श्याम शर्मा, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, उपेंद्र भदौरिया, सुरेश पचौरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed