फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pakrshalika claim on baah seat

बाह पर पक्षालिका के दावे से भाजपाई हैरान

Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pakrshalika claim on baah seat
अरिदमन सिंह ने ऐन वक्त पर बदल दिया पैंतरा - फोटो : अमर उजाला
सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बाह विधायक अरिदमन सिंह ने अचानक से अपना पैंतरा बदल दिया। उनका नाम बाह सीट पर टिकट दावेदारों में चल रहा था लेकिन भाजपा सूत्रों का कहना है कि रविवार रात उन्होंने हाईकमान से कह दिया कि टिकट उन्हें नहीं, उनकी पत्नी पक्षालिका को दिया जाए। भाजपा देर रात तक कोई फैसला नहीं ले पाई।
विज्ञापन

अरिदमन इस सीट से छह बार चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कई बार दल बदले हैं। इस बार चुनाव से ऐन पहले पाला बदला है। उनके साथ ही उनकी पत्नी पक्षालिका भाजपा में शामिल हुईं। उन्हें सपा ने खेरागढ़ से टिकट दिया था। भाजपा सूत्रों ने बताया कि भाजपा में पहले बाह से अरिदमन और खेरागढ़ से पक्षालिका का नाम चल रहा था। हालांकि दोनों जगह और भी कई मजबूत दावेदार हैं। हाईकमान इसी सोच में है कि टिकट उन जमीनी कार्यकर्ताओं को दिया जाए जो पांच साल से लाइन में लगे हैं या दो दिन पहले आए नेताओं को। देर रात सोशल मीडिया पर कई बार भाजपा की सूची जारी हुई। संगठन ने इसे फर्जी बताया। उधर, भाजपा सूत्रों ने बताया कि अरिदमन सिंह ने हाईकमान से कहा है कि वह इस बार चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं। उनकी जगह पक्षालिका को टिकट दिया जाए। उनके करीबी लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है। इसका पता चलने पर भाजपाई हैरान रह गए। बता दें, भाजपा के कई नेता हाईकमान से कह चुके हैं कि पैराशूटर्स को टिकट दिए गए तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन


सपा में अपमानित महसूस कर रहा था: अरिदमन
समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में घर वापसी करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी में अपमानित महसूस कर रहे थे। इस वजह से सपा छोड़कर भाजपा में घर वापसी की है। पार्टी में विरोध की संभावनाओं को दरकिनार करते हुए किसी भी नेता से कोई मतभेद नहीं होने की बात कही। कहा, 17 को विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदावर हाउस पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अरिदमन सिंह और जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष पक्षालिका सिंह ने सपा में चल रही अंदरूनी रार के चलते बदलते समीकरणों और भाजपा में संभावित लाभ के प्रश्नों का जवाब तो नहीं दिया लेकिन अरिदमन सिंह ने कहा कि सपा में घुटन होने लगी थी। भाजपा में आना चाहता था सो अब आ गया हूं। बाह से उनकी टिकट पक्की होने और खेरागढ़ से पक्षालिका सिंह की टिकट के संबंध में कहा कि यह पार्टी को तय करना है। भाजपा में विरोधी स्वर और विशेष रूप से सांसद बाबूलाल के विरोध के प्रश्न पर अरिदमन सिंह ने कहा कि चौधरी बाबूलाल से उनका कोई मतभेद नहीं है। लगातार एक दूसरे का सहयोग किया है। 17 जनवरी को बाह में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनता के बीच अपनी बात रखेंगे और जनता की बात सुनी जाएगी। इस अवसर पर डा. यादवेंद्र शर्मा, हरेंद्र सिंह, आरपी सिंह, निदेश धाकरे, देवेंद्र धाकरे, डा. अनुज पाराशर, माधो सिंह बघेल, अनिल शर्मा, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed