फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pakistani woman arrested who contest gram panchayat election on fake documents in etah

यूपी: एटा जिले में ग्राम प्रधान बनी पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, अदालत के आदेश पर भेजा जेल

Sun, 14 Feb 2021 04:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Feb 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
Pakistani woman arrested who contest gram panchayat election on fake documents in etah
एटा: आरोपी महिला बानो बेगम - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक गांव की कार्यवाहक प्रधान बनी पाकिस्तानी महिला बानो बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। बानो बेगम पर गलत दस्तावेज लगाकर पंचायत चुनाव लड़ने का आरोप है। 

विज्ञापन


विकास खंड जलेसर की ग्राम पंचायत गुदाऊ की कार्यवाहक ग्राम प्रधान महिला बानो बेगम है, जो मूलरूप से पाकिस्तान की रहने वाली है। इस प्रकरण की जांच एवं अभिलेखों के सत्यापन के अनुसार बानो का जन्म 1968 में ग्राम अरुआ थाना अछनेरा जनपद (आगरा) में हुआ था। कुछ समय बाद उसका परिवार पाकिस्तान चला गया था।
विज्ञापन

संबंधित खबर- पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तथ्य छिपाकर चुनी गईं थीं प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बीजा के अनुसार 1979 में परिवार दोबारा भारत आया और 1980 में बानो का निकाह जलेसर निवासी अख्तर अली के साथ कर दिया गया। उसके बाद उसके पिता वापस पाकिस्तान चले गए। तब से बानो बेगम को हर तीन साल में वीजा का एक्सटेंशन मिलता रहा है। 

बानो ने 2015 में पंचायत चुनाव लड़ा था
पाकिस्तानी महिला बानो ने 2015 का पंचायती चुनाव अपनी नागरिकता के तथ्य और अभिलेख को छिपाकर चुनाव लड़ा और सदस्य ग्राम पंचायत घोषित हुईं। दिसंबर 2020 में ग्राम प्रधान के रिक्त के समय कार्यवाहक ग्राम प्रधान के रूप में चुना गया, लेकिन उस दौरान भी बानो ने अपने तथ्यों को छिपाया। साल के आखिर में इस मामले का खुलासा हुआ। 

पाकिस्तानी महिला के प्रधान पद पर काबिज होने का खुलासा होने पर एक जनवरी 2021 को थाना जलसेर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से बानो बेगम फरार थी। शुक्रवार को वह अपने परिवार से मिलने आई थी, तभी पुलिस को भनक लग गई और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed