फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pakistani flag hoisted on the roof of house anger among Hindu organizations market closed

UP: घर की छत पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश...बाजार किया बंद

Tue, 24 Sep 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 09:13 AM IST
सार

आगरा के राजपुर चुंगी का बाजार सोमवार को विभिन्न संगठन के पदाधिकारी ने बंद कर दिया। आरोप लगाया कि एक घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। मगर, एक सप्ताह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
 

विज्ञापन
Pakistani flag hoisted on the roof of house anger among Hindu organizations market closed
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा के राजपुर चुंगी में सोमवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। आरोप लगाया कि दोमंजिला भवन पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था। पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इस दाैरान एक हजार से अधिक दुकानें बंद रखने का दावा किया गया।
विज्ञापन




 

विहिप और राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शन समाप्त किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने बताया कि 16 सितंबर को थाना सदर में बंटी ठाकुर ने केस दर्ज कराया था। मुकदमे के लिए एक वीडियो को आधार बनाया गया। जिसमें एक घर पर झंडा लगा नजर आ रहा था। इसके पाकिस्तानी झंडा होने का दावा किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह 7 दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 8 बजे राजपुर चुंगी पर पदाधिकारी पहुंच गए। व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। कहरई से राजपुर चुंगी तक दुकानों को बंद कर दिया गया। स्थानीय व्यापारी भी कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन से मार्ग पर जाम लग गया।

 

सूचना पर पुलिस पहुंची। एसीपी सदर विनायक भोसले ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी। गृहस्वामी ने झंडा धार्मिक बताया है। तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रदर्शन में बंटी ठाकुर, प्रवेंद्र पंडित, मनीष, अजय तोमर, अनुपम पंडित आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed