{"_id":"5b82cf6e42c7924658644325","slug":"pakistan-citizens-celebrates-raksha-bandhan-in-soami-bagh-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आए लोगों ने आगरा में इस तरह मनाया रक्षाबंधन, खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से आए लोगों ने आगरा में इस तरह मनाया रक्षाबंधन, खिल उठे चेहरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 27 Aug 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान से आए भाई बहनों ने मनाया रक्षाबंधन
- फोटो : अमर उजाला
त्योहारों के लिए सरहदें मायने नहीं रखती। पाकिस्तान से आए आगरा सत्संगियों ने उसी उत्साह के साथ स्वामीबाग में रक्षाबंधन मनाया। यहां राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज के जन्म समारोह में पाकिस्तानी दल आया हुआ है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के लिए सुबह से ही उत्साह देखने मिला। सुबह सत्संग करने के बाद बहनों ने भाइयों के राखी बांधी। बदले में भाइयों ने उपहार दिए। छोटे बच्चे राखी के लिए ज्यादा उत्साहित नजर आए। सुबह से ही बहनों से राखी बंधवाने की जिद करने लगे। सत्संग से आने के बाद एकजुट होकर राखी बंधवाई। बहनों ने मिठाई खिलाई तो बदले में उनको रुपये और उपहार दिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान की सुनीता कुमारी ने कहा कि उनका भाई जयपाल दास सत्संग में साथ ही आए हैं। अपने वतन में भी रक्षाबंधन खूब धूमधाम से मनाते हैं। हिंदुस्तान में पहली बार आई हैं और भाई भी साथ है, यहां भी राखी का पर्व उसी अंदाज से मनाया। सात साल की वंदना ने भी अगम के राखी बांधकर उपहार लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
वतन जाकर मनाएंगे रक्षाबंधन
स्वामीजी महाराज के जन्म समारोह में आए पाकिस्तानी जत्थे में ऐसे भी रहे, जिनके भाई या फिर बहन पाकिस्तान में ही हैं। वो जन्म समारोह में शामिल होने नहीं आए। ऐसे में वे पाकिस्तान लौटने के बाद रक्षाबंधन मनाएंगे।
ऊषा देवी का कहना है कि उनका भाई साथ में नहीं आया। वतन लौटने के बाद भाई के राखी बांधेंगे। ऐसे ही नरेश कुमार रहे, इनकी बहन समारोह में नहीं आई हैं। कहते हैं कि उनको भी अपनी बहन से राखी बंधवाने का इंतजार है। घर लौटने के बाद बहन से राखी बंधवाएंगे।
ऊषा देवी का कहना है कि उनका भाई साथ में नहीं आया। वतन लौटने के बाद भाई के राखी बांधेंगे। ऐसे ही नरेश कुमार रहे, इनकी बहन समारोह में नहीं आई हैं। कहते हैं कि उनको भी अपनी बहन से राखी बंधवाने का इंतजार है। घर लौटने के बाद बहन से राखी बंधवाएंगे।