फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On-demand car thief Raju caught by police stolen more than thousand cars so far

UP: पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑन डिमांड कार चोरी करने वाला 'राजू', अब तक चुराईं एक हजार से ज्यादा कारें

Fri, 28 Apr 2023 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 01:43 PM IST
सार

राजू गोली पर 50 हजार का इनाम था। वह 15 साल से चोरी के वाहन की बिक्री कर रहा है। एक हजार से अधिक गाड़ियां बेची हैं। पूर्व में दिल्ली और लखनऊ से जेल जा चुका है।
 

विज्ञापन
On-demand car thief Raju caught by police stolen more than thousand cars so far
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस ने वाहनों को ऑन डिमांड गैंगों से चोरी कराकर खरीदने और बेचने वाले मास्टरमाइंड 50 हजार के इनामी राजीव शर्मा उर्फ राजू गोली को गिरफ्तार किया है। वह पिछले डेढ़ साल से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसका साथी नंदलाल उर्फ नंदू भी पकड़ा गया। उनसे चोरी की ब्रीजा गाड़ी भी बरामद हुई।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि राजू गोली चोरी के एक हजार से अधिक वाहनों को खरीदकर बेच चुका है। आगरा से ही चोरी 30 वाहनों को अलग-अलग राज्यों में उसने बेचा है। बिहार में चोरी के वाहनों से शराब तस्करी की जाती थी।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि राजू गोली मूल रूप से सदर के सैनिक नगर का रहने वाला है। वह लखनऊ के सरस्वती नगर में रह रहा था। पुलिस से बचने के लिए बिहार चला गया था। 45 मुकदमे दर्ज हैं। उसका साथी नंदलाल उर्फ नंदू गोंडा के गांव सुनवरसा का रहने वाला है। उस पर 19 मुकदमे आगरा और लखनऊ में दर्ज हैं। आरोपियों को बिहार के बेतिया में हरि वाटिका चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। उनसे बरामद कार नोएडा के सेक्टर 63 से चोरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल में 45 मुकदमे

डीसीपी ने बताया कि राजू गोली पर 50 हजार का इनाम था। वह 15 साल से चोरी के वाहन की बिक्री कर रहा है। एक हजार से अधिक गाड़ियां बेची हैं। पूर्व में दिल्ली और लखनऊ से जेल जा चुका है। जेल में उसका संपर्क वाहन चोर गैंग से हुआ था। इसके बाद वो अगल-अलग राज्य और जिलों में सक्रिय वाहन चोर गैंगों के संपर्क में आ गया। वह लोगों की मांग पर स्कार्पियो, फॉरच्यूनर, इनोवा, बोलेरो के लिए चोरों से संपर्क करता था। वह उसे कार चोरी करके बेचते थे। इसके बदले वो 2.5 से 3 लाख देता था। यही चोरी की गाड़ी को वो 4-5 लाख रुपये में बेच देता था। इसके लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार करता था। 100 से अधिक कारों को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मध्य प्रदेश, लखनऊ, कानपुर आदि से चोरी कराकर बेच चुका है।


ये भी पढ़ें - Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के सहारे मोदी के मिशन पर योगी, कर दी लोकसभा सीटों की जमीन तैयार

पुलिस को थी डेढ़ साल से तलाश

तीन साल में वो आगरा से चोरी 30 कारों को बिहार, असम, झारखंड, मणिपुर आदि जगहों में बेच चुका है। वह आगरा के 28 मुकदमों का मास्टरमाइंड है। डेढ़ साल से पुलिस तलाश में लगी थी। सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन पता की गई। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

डिवाइस से तोड़ते थे कारों के हाईटेक लॉक

पूर्व में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले हृदेश भदौरिया, प्रदीप भदौरिया, महिन आरा, सुजान उर्फ गुट्टन सहित 14 को जेल भेजा है। अब राजू और नंदलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को अब दो और सदस्यों की तलाश है। लग्जरी कारों का लॉक डिवाइस की मदद से तोड़ा जाता था। इस काम में 10 से 15 मिनट का समय लगता है। गैंग घरों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed