फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pain of lady doctor: Nephew lives in London grudge about this threatening to shoot

महिला चिकित्सक का दर्द: लंदन में रहता है भतीजा, इस बात की है रंजिश...दे रहा गोली मारने की धमकी

Tue, 12 Nov 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 12:05 AM IST
सार

आगरा की एक महिला चिकित्सक अपने भतीजे की धमकी से दहशत में है। भतीजा लंदन में रहता है और उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
 

विज्ञापन
Pain of lady doctor: Nephew lives in London grudge about this threatening to shoot
Medical, Doctor - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की एक महिला चिकित्सक ने लंदन में रहने वाले भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मायके की संपत्ति में हिस्से के लिए भतीजा धमका रहा है। व्हाट्सएप काल पर उन्हें और बेटों को गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लंदन में रहता है भतीजा 
रायल निर्मल क्राउन अपार्टमेंट, खंदारी निवासी डाॅ. नमिता बासवानी शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। दिल्ली गेट इलाके में क्लीनिक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि भतीजा आनंद वर्मा लंदन में रहता है। 6 नवंबर को उसने व्हाट्सएप काल किया। इस दाैरान गालीगलाैज की। विरोध पर उन्हें और बेटों को मारने की धमकी दी। 9 नवंबर को 87 वर्षीय मां कृष्ण वर्मा को कॉल किया। उन्हें भी धमकाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस के सिपाही ने बीच सड़क पर चौकी के सामने किया ऐसा काम...शर्म से पानी-पानी हुए लोग, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन



मंशा देवी वाली गली में है संपत्ति
डाॅ. नमिता बासवानी का कहना है कि मां बीमार हैं। वह उनके पास ही रहती हैं। उनकी राजामंडी स्थित मंशा देवी गली में संपत्ति है। भतीजा मायके की संपत्ति में हिस्सा मांग रहा है। उन्होंने धमकी की रिकाॅर्डिंग भी कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला परिवार का है। जांच कर रही कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed