फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pagoda decorated for the last Monday of Sawan

Agra News: सावन के अंतिम सोमवार के लिए सज गए शिवालय

Sun, 18 Aug 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Aug 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Pagoda decorated for the last Monday of Sawan
सावन के सोमवार को लेकर शहर के श्री भीमसेन महाराज मंदिर में तैयारी करते श्रद्धालु।
मैनपुरी। सावन के अंतिम सोमवार के लिए शहर के शिवालयों को बेहतर ढंग से सजाया गया है। बड़ी संख्या में भोलेनाथ के भक्त कांवड़ भरने के लिए फर्रुखाबाद और सोरों के लिए रवाना हुए। शहर की सड़के भगवान शिव के जयकारों से रविवार की शाम से ही गूंजने लगी थीं।
विज्ञापन

सावन का पवित्र महीना आज समाप्त होने जा रहा है। अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को जिले के शिवालयों में तैयारियां चलती रहीं। नगर के श्री भीमसेनजी महाराज मंदिर कमेटी के मंत्री वीर सिंह भदौरिया ने बताया कि 19 अगस्त श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान श्री भीमसेनजी महाराज का अलौकिक श्रृंगार होगा। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। उन्होंने भक्तों से अपील करते हुए कहा है कि लंबे समय बाद श्रावण मास में पांच सोमवार का योग है, इसलिए रक्षाबंधन पर भगवान श्री भीमसेन जी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। वहीं शहर के श्री चांदेश्वर धाम में भी रविवार को सावन के अंतिम सोमवार को लेकर तैयारियां चलती रहीं। भोलेनाथ के भक्त कांवड़ भरने के लिए फर्रुखाबाद घटियाघाट और सोरों के लिए रवाना हुए। शिव भक्तों को मंदिरों से मंगल तिलक लगाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


जयकारा लगाते कांवड़ लेकर निकले भक्त

किशनी। रविवार को कई कांवड़ के जत्थे नगर और क्षेत्र से फर्रुखाबाद और सिंगीरामपुर गंगा जी के लिए निकले, कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा। नगर के सिद्धपीठ शिव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों पर जलाभिषेक की तैयारियां की जा रही हैं। रविवार को देहात क्षेत्र के दर्जनों युवा शिवजी की पूजा कर कांवड़ लेने जयकारा लगाकर रवाना हुए। साथ ही बड़ी संख्या में दिनभर भिंड और इटावा के कांवड़िये डीजे लगाकर जय भोले की, नारे लगाकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed