{"_id":"6903a0379118253b670e4d19","slug":"padriya-warriors-and-aj-fitness-team-won-the-match-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-148027-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पड़रिया वॉरियर्स और एजे फिटनेस की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पड़रिया वॉरियर्स और एजे फिटनेस की टीम ने जीता मैच
Thu, 30 Oct 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के करहल रोड स्थित खेल मैदान पर टेनिस बॉल मैनपुरी प्रीमियर लीग (टीएमपीएल) का आयोजन किया जा रहा है। लीग में बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में पड़रिया वॉरियर्स ने एलसीए बेट ब्रेकर को 68 रनों और एजे फिटनेस की टीम ने कृष्णा क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया। पहले मैच में पड़रिया वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 112 रन बनाए। बल्लेबाज अभय प्रताप सिंह ने 42, हेमसिंह ने 20 और गोलू चौहान ने 13 रनों की पारी खेली। एलसीए बेट ब्रेकर के प्रभात यादव ने चार, अमरदीप यादव और अजय यादव ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए की टीम 13.3 ओवर में महज 44 रनों पर ही सिमट गई। अर्जुन कुमार और अजय यादव ने 11-11, मंजीत ने सात रन बनाए। पड़रिया वॉरियर्स के हेमसिंह ने चार, अमन, अंकित और अभय परिहार ने दो-दो विकेट झटके। हेमसिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा क्रिकेट क्लब ने 9.3 ओवर में 10 विकेट पर 35 रन जोड़े। हिमांशू शाक्य ने 15 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। एजे फिटनेस के अनुज चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। वरुण चौहान ने तीन विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एजे फिटनेस की टीम ने 5.1 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। अजय चौहान ने 14 और अनुज चौहान ने नाबाद 10 रनों की पारी खेली। कृष्णा क्लब के हिमांशू शाक्य ने दो विकेट लिए। अनुज चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग अमन चौहान और उदित भदौरिया ने, स्कोरिंग आशू चौहान और कमेंट्री मुन्ना चौहान ने की।
विज्ञापन