फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Padmashri Shri Kanhai Chitrakar Painting Installed In Statue Of Unity

मथुरा: वृंदावन के चित्रकार ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया चित्र, स्टैचू ऑफ यूनिटी के संग्रहालय में लगेगा

Tue, 07 Dec 2021 04:49 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 Dec 2021 04:49 PM IST
सार

वृंदावन के पद्मश्री चित्रकार कृष्ण कन्हाई अपनी कला के जरिये देश-विदेश में नाम कमा चुके हैं। इनके पिता कन्हाई भी पद्मश्री से सम्मानित रहे। कृष्ण कन्हाई ने इस चित्र को 2020 के लॉकडाउन के दौरान लगभग एक महीने में तैयार किया था ।

विज्ञापन
Padmashri Shri Kanhai Chitrakar Painting Installed In Statue Of Unity
पद्मश्री कृष्ण कन्हाई पीएम मोदी के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई का बनाया गया चित्र जिसमें पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उकेरा गया है। यह चित्र फ्रेम सहित 7/8 फुट का है, इसे 2020 के लॉकडाउन के समय में लगभग एक महीने के परिश्रम में तैयार किया गया। बता दें कि नरेन्द्र मोदी देश के पांचवें प्रधानमंत्री हैं, जिनका चित्र भी कृष्ण कन्हाई ने बनाया है। कृष्ण कन्हाई ने सोमवार को यह चित्र प्रधानमंत्री मोदी को संसद भवन मे भेंट किया। चित्र के बारे में प्रधानमंत्री ने जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने चित्र को देखकर कहा कि इसे स्टैचू ऑफ यूनिटी, अहमदाबाद के संग्रहालय में लगाया जाएगा।

विज्ञापन

कॉफी टेबल बुक भी की भेंट
प्रधानमंत्री को कृष्ण कन्हाई ने अपनी कॉफी टेबल बुक भी भेंट की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनके द्वारा बनाईं सभी मुख्यमत्रियों के चित्रों को भी देखा है साथ में चाय पीने के साथ-साथ वृन्दावन की चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वाराणसी और द्वारका की तरह वो वृंदावन के स्वरूप को भी निखारना चाहते हैं। कृष्ण कन्हाई ने जब वृंदावन आकर बिहारीजी के दर्शन का निमंत्रण दिया तो उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। कृष्ण कन्हाई ने लगभग मिनट प्रधानमंत्री के साथ बिताये। कृष्ण कन्हाई के साथ संसाद हेमा मालिनी, कुसुम कन्हाई और उनके पुत्र अर्जुन कन्हाई भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed