फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Paddy farmers are happy and busy in preparations

Agra News: धान किसान खुश, जुटे तैयारियों में

Mon, 26 May 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Paddy farmers are happy and busy in preparations
कासगंज। जिले में मानसून आने से पहले हुई अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। मक्का, मूंगफली और दलहनी फसलों के साथ-साथ आम व अन्य फलों की बागवानी को भी इस बारिश से खासा लाभ पहुंचा है। वहीं, धान उत्पादक किसानों ने अब अपनी खरीफ फसल के लिए पौध तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुबह के समय गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, मोहनपुरा और अमांपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश से इन इलाकों के किसान बेहद प्रसन्न हैं। जिन किसानों ने मक्का, मूंगफली और दलहनी फसलों की बुवाई की है, उनके लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। खेतों को पर्याप्त नमी मिलने से इन फसलों की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

धान की खेती करने वाले किसानों के लिए भी यह बारिश विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध हुई है। खेतों में पानी जमा होने के बाद अब वे आसानी से धान की पौध तैयार कर सकेंगे और उन्हें अलग से खेतों में पानी भरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed