फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Packing of tracks started in Bhogaon

भोगांव में पटरियों की पैकिंग शुरू रेलवे ट्रैक होगा दुरुस्त

Mon, 17 Jan 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Packing of tracks started in Bhogaon
भोगांव। रेलवे ट्रैक पर बिछी पटरियों की पैकिंग का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को पैकिंग मशीन को पटरियों पर दौड़ाया गया। इसको देखने को लेकर आसपास के लोग भी पहुंचे। इसके बाद रूट पर ट्रेनों को संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भोगांव-मोटा रूट पर ब्रॉड गेज का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। इस रूट पर ट्रेन चलाने को लेकर पटरिया बिछ चुकी हैं। बिछी रेलवे लाइन पर पैकिंग का कार्य शुरू हो गया है। रेल पैकिंग मशीन सोमवार को स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर इंजन की तरह दिखने वाली मशीन को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। रेलवे ट्रैक पर पत्थर डाले जाने के बाद कार्यदाई संस्था टीटीएम ने ट्रैक को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू कर दिया है। दो किलोमीटर तक इस मशीन को ट्रैक पर चलाकर पटरियों का क्रॉस लेवल व एलायमेंट की जांच की गई। डीजीएस मशीन से भी रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया गया। निर्माण संस्था के पीडव्लूआई तेजराम मीणा ने बताया कि ट्रैक मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पटरियों के नीचे गिट्टी फसाई गई हैं। जल्दी ही काम पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सीएसआई सिग्नल आर के गुप्ता, ईइसएम जितेंद्र देव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed