{"_id":"5eae6a202f49452e2a57f1f2","slug":"packaged-vegetables-will-be-home-delivery-in-agra-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण को देखते हुए सब्जी विक्रेताओं पर लगेगी पाबंदी, पार्षद कराएंगे होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सब्जी विक्रेताओं पर लगेगी पाबंदी, पार्षद कराएंगे होम डिलीवरी
Sun, 03 May 2020 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 May 2020 12:22 PM IST
सार
- सब्जीवालों के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन का एहतियाती कदम
- फिलहाल 10 वार्ड में की जाएगी व्यवस्था, इसके बाद अन्य का नंबर
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पैकेटबंद दूध के बाद अब सब्जी भी पैकेट में ही मिलेगी। 10 से अधिक सब्जीवालों के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। फिलहाल 10 वार्ड में इसकी व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद इसे अन्य में लागू किया जाएगा। दूधियों की तरह सब्जी विक्रेताओं पर पाबंदी लगेगी।
पार्षदों के माध्यम से सब्जी की होम डिलीवरी कराई जाएगी। पार्षद इसकी व्यवस्था स्वयं बनाएंगे। वे समाजसेवी संस्थाओं की मदद ले सकते हैं। घर-घर में सब्जियों का तैयार पैकेट पहुंचाया जाएगा। पैकेट 100 और 200 रुपये कीमत के होंगे। इनमें आलू, नींबू, अदरक, लौकी, प्याज आदि सब्जियां होंगी।
विज्ञापन
पार्षदों के माध्यम से सब्जी की होम डिलीवरी कराई जाएगी। पार्षद इसकी व्यवस्था स्वयं बनाएंगे। वे समाजसेवी संस्थाओं की मदद ले सकते हैं। घर-घर में सब्जियों का तैयार पैकेट पहुंचाया जाएगा। पैकेट 100 और 200 रुपये कीमत के होंगे। इनमें आलू, नींबू, अदरक, लौकी, प्याज आदि सब्जियां होंगी।
विज्ञापन
यह व्यवस्था सफल रही तो मंडी में भीड़ नहीं लगेगी। किसान आढ़ती को सब्जी बेचेंगे। आढ़ती से पैकेट बनवाकर पार्षद के पास पहुंचाई जाएंगी। पार्षद वितरण कराएंगे। सब्जी विक्रेता का रोल खत्म हो जाएगा।
200 रुपये वाला पैकेट
5 किलो आलू
2 किलो प्याज
2 किलो लौकी
250 ग्राम मिर्च
250 ग्राम अदरक
6 नींबू
100 रुपये वाला पैकेट
2.5 किलो आलू
एक किलो प्याज
एक किलो लौकी
125 ग्राम मिर्च
125 ग्राम अदरक
तीन नींबू
200 रुपये वाला पैकेट
5 किलो आलू
2 किलो प्याज
2 किलो लौकी
250 ग्राम मिर्च
250 ग्राम अदरक
6 नींबू
100 रुपये वाला पैकेट
2.5 किलो आलू
एक किलो प्याज
एक किलो लौकी
125 ग्राम मिर्च
125 ग्राम अदरक
तीन नींबू
वार्ड चिह्नित कर रहे
मंडी सचिव शिव कुमार राघव ने बताया कि सब्जियों के पैकेट के वितरण की व्यवस्था सोमवार से शुरू होने जा रही है। इसके लिए 10 वार्डों को चिह्नित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट सफल रहा तो पूरे शहर में लागू किया जाएगा।