फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PAC personnel going on duty died in a road accident

Agra News: ड्यूटी पर जा रहे पीएसी कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Sat, 15 Mar 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
PAC personnel going on duty died in a road accident
सांकेतिक
मैनपुरी। शहर से करहल जाने वाले मार्ग पर नगला जुला के पास नगला खुमानी कुरावली के रहने वाले पीएसी कर्मी की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पीएसी कर्मी छुट्टी खत्म होने के बाद शनिवार की सुबह इटावा ड्यूटी पर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला खुमानी के रहने वाले ओमवीर सिंह राजपूत (27) जनपद इटावा में 28डी बटालियन में तैनात थे। होली पर शुक्रवार को वह छुट्टी लेकर घर आए थे। उन्होंने परिजन के साथ होली की खुशियां मनाईं और शनिवार की सुबह पत्नी मोहिनी व परिजन से विदा लेकर बाइक से ड्यूटी के लिए इटावा रवाना हो गए थे। कोतवाली क्षेत्र में करहल रोड पर नगला जुला के पास किसी वाहन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीएसी कर्मी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। परिजन ने बताया कि मृतक पीएसी कर्मी ओमवीर के तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 7 वर्ष व दो बेटियां चार और तीन वर्ष की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed