फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PAC jawans rescued a young man who jumped into the canal

नहर में कूदे युवक को पीएसी के जवानों ने बचाया

Thu, 15 Jul 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
PAC jawans rescued a young man who jumped into the canal
कासगंज। नदरई के समीप हजारा नहर में एक युवक नशे की स्थिति में नहर में कूद गया। उसे पीएसी के जवानों ने मशक्कत कर बचा लिया। उसे बचाकर उसके भाई के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

राजेंद्र (35) पुत्र होतीलाल निवासी पथरेकी ढोलना बुधवार की देर शाम नशे की हालात में हजारा नहर पर पहुंच गया। कुछ देर बाद वह अचानक नहर में कूद गया। युवक नहर में डूबने लगा और बचाव के लिए चीखने लगा। तभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 43वीं वाहिनी बाढ़ राहत दल पीएसी एटा के एक जवान अमित कुमार ने उसे कूदते हुए देख लिए। वह उनके साथ अन्य पीएसी के जवान उसे बचाने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन

पीएसी के जवानों उसे बचाकर नहर से बाहर निकाल लाए। पूछताछ में उसने अपने बारे में बताया। वहीं अपने भाई धर्मेंद्र का मोबाइल नंबर बताया। जिस पर पीएसी के जवानों ने उसे सूचना दी। उसके भाई के पहुंचने पर युवक राजेंद्र को उसके सुपुर्द कर दिया गया। धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई राजेंद्र नशे की स्थिति में नहर में कूद गया था। जिसे पीएसी ने बचा लिया। प्रभारी दल नायक अनुज देओल ने बताया कि पीएसी के जवान अमित, सुनील, उपेंद्र, विनेश, मनोज, मनजीत एवं राघवेंद्र ने आदि ने सराहनीय कार्य करते हुए युवक को बचा लिया। युवक को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed