फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PAC constable misdeed girl in her marriage home in Malpura adjacent to Agra

युवती की आपबीती: रास्ते में मिला सिपाही, मैरिज होम का बिल चुकाने के बहाने ले गया... कमरे में ले जाकर लूटी आबरू

Sat, 18 Nov 2023 12:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मलपुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मलपुरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Nov 2023 12:26 PM IST
सार

युवती का आरोप है कि विरोध करने पर पिटाई की गई। बाहर से अन्य लोगों को बुलाने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाई। कुछ देर बाद सिपाही ही उसे बाइक से ही घर छोड़ आया।

विज्ञापन
PAC constable misdeed girl in her marriage home in Malpura adjacent to Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा से सटे मलपुरा कस्बे की एक युवती ने पीएसी कानपुर में तैनात एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन

युवती का कहना है कि वह एक दुकान पर काम करती है। गुरुवार को शाम 8 बजे घर लौट रही थी। बाइक पर उसी के गांव का 30 वर्षीय युवक आया, जो सिपाही है। बोला कि आपकी सगाई के लिए जो मैरिज होम किया था। उसका बिल चुकता कर आते हैं, उसे अपने साथ बिठाकर ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगला रेवती स्थित एक मैरिज होम में वह उसे ले गया, जहां मैरिज होम संचालक दोनों को कमरे में ले गया। इसके बाद खुद बाहर आ गया। विरोध करने पर पिटाई की गई। बाहर से अन्य लोगों को बुलाने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाई। कुछ देर बाद सिपाही ही उसे बाइक से ही घर छोड़ आया। सुबह पीड़िता अपने मंगेतर के साथ थाने पहुंची। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed