{"_id":"5f5792418ebc3ea3f62e458a","slug":"oxygen-will-not-short-in-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबरः कोरोना महामारी के बीच नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, दो जेनरेटर खरीदेगा एसएन मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबरः कोरोना महामारी के बीच नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, दो जेनरेटर खरीदेगा एसएन मेडिकल
Wed, 09 Sep 2020 08:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Sep 2020 08:09 AM IST
सार
कॉलेज प्रशासन ने दो ऑक्सीजन जेनरेटर की खरीद के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। एक जेनरेटर से 24 घंटे में 150 सिलिंडर के बराबर ऑक्सीजन तैयार की जा सकती है। एक जेनरेटर की कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये हैं। उम्मीद है कि दो सप्ताह में जेनरेटर
आ जाएंगे।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन परिसर में ही तैयार करेगा। कॉलेज प्रशासन दो ऑक्सीजन जेनरेटर खरीदने जा रहा है। इनसे 24 घंटे में 150 सिलिंडर तक ऑक्सीजन तैयार होगी।
एसएन में अभी 103 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनके इलाज के लिए रोजाना ऑक्सीजन के 80 से 100 सिलिंडर की जरूरत पड़ती है। बीते दो-तीन महीने से ऑक्सीजन की किल्लत होने से दिक्कत आ रही है। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं।
संबंधित खबर- आगराः कोरोना महामारी के बीच कैंसर-हृदय रोगियों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत, ढाई गुना बढ़ी मांग
विज्ञापन
ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने दो ऑक्सीजन जेनरेटर की खरीद के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। एक जेनरेटर से 24 घंटे में 150 सिलिंडर के बराबर ऑक्सीजन तैयार की जा सकती है। एक जेनरेटर की कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये हैं। उम्मीद है कि दो सप्ताह में जेनरेटर आ जाएंगे।
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 100-100 बेड के दो आइसोलेशन वार्ड के लिए ऑक्सीजन जेनरेटर खरीदने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इसे कोविड अस्पताल के दोनों वार्ड के पास लगाया जाएगा, जिससे संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन तैयार हो जाएगी।

रोजाना 40 से 60 मरीजों को देनी पड़ रही ऑक्सीजन
एसएन मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती सभी 30 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। इसके अलावा सामान्य आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 30 से अधिक मरीजों को ऑक्सीजन दे रहे हैं।
इस तरह से रोजाना 40 से 60 मरीजों को ऑक्सीजन की दरकार रहती है। किसी संक्रमित मरीज के लिए ऑक्सीजन की कमी न पड़ जाए, इसके लिए ऑक्सीजन जेनरेटर की व्यवस्था की जा रही है।