फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oxygen plant to be set up in district hospital mainpuri

मैनपुरी: सांसों को संजीवनी देने के लिए जिला अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, ब्लू प्रिंट तैयार

Mon, 10 May 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 May 2021 12:02 AM IST
सार

आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए पहल की है। उन्होंने प्रशासन को प्लांट स्थापित करने के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Oxygen plant to be set up in district hospital mainpuri
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में ऑक्सीजन की कमी से मरीज जिंदगी की जंग हार रहे हैं। इसी के चलते सांसों को संजीवनी देने के लिए आबकारी मंत्री की पहल पर सीडीओ और एसडीएम ने ऑक्सीजन प्लांट का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। कम से कम कीमत पर ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए विभिन्न कंपनियों से संपर्क किया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो मई के अंत तक जिला अस्पताल में प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


जिले में ऑक्सीजन प्लांट न होने के चलते नोएडा से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है। कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन की मांग बढ़ने से नोएडा से आपूर्ति होने वाली ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं हो रही है। ऐसे में प्रशासन फिरोजाबाद और आगरा से भी ऑक्सीजन लाने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी कई मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है, इससे मरीजों की मौत भी हो रही है। 
विज्ञापन


इससे निपटने के लिए आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए पहल की है। उन्होंने प्रशासन को प्लांट स्थापित करने के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया और एसडीएम सदर ऋषिराज ने ऑक्सीजन प्लांट बनाने वाली विभिन्न कंपनियों से संपर्क कर एक प्लांट का ब्लू प्रिंट तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्लांट 80 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इसकी स्थापना के लिए जिला अस्पताल परिसर में स्थान का चिह्नांकन भी कर लिया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जेम पोर्टल से प्लांट की खरीद माह के अंत तक इसकी स्थापना की जाएगी। इससे जिले को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल सकेगी। 

प्रतिदिन मिलेगी 60-80 सिलिंडर ऑक्सीजन 
इस प्लांट से प्रतिदिन 60 से 80 सिलिंडर ऑक्सीजन मिलेगी। ये ऑक्सीजन जिला अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों के लिए पर्याप्त होगी। इससे मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। 

पूर्व सांसद ने भी दिया मदद का आश्वासन
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने जिले में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए प्लांट स्थापित कराने के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर मदद कराने के लिए भी कहा था। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने भी प्लांट की स्थापना के लिए मदद का आश्वासन दिया है। 

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ईशा प्रिया ने बताया कि आबकारी मंत्री की पहल पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए काम किया जा रहा है। अब तक स्थान चिह्नित करने के साथ ही एक ऑक्सीजन प्लांट कंपनी से भी बात की गई है। लगभग एक करोड़ रुपये से इसकी स्थापना की जाएगी। इससे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल सकेगी। सब कुछ ठीक रहा तो माह के अंत तक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed