फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oxygen plant to be built in front of burn unit, land marked

बर्न यूनिट के सामने बनेगा ऑक्सीजन प्लांट, भूमि चिह्नित

Wed, 12 May 2021 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant to be built in front of burn unit, land marked
मैनपुरी। जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिक खंड आगरा की टीम बुधवार को मैनपुरी पहुंची। टीम ने प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल परिसर में निरीक्षण कर स्थान चिह्नित किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने की पहल की थी। प्लांट के लिए धनराशि भी जनप्रतिनिधियों की ओर से जारी की जा चुकी है। प्लांट की स्थापना के लिए लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिक खंड आगरा को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। बुधवार को कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता आरपी गिरि के नेतृत्व में एक टीम मैनपुरी पहुंची।
विज्ञापन

यहां एसडीएम सदर ऋषिराज, सीएमओ डॉ. एके पांडेय और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अनिल कुमार के साथ जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में उपलब्ध तीन स्थानों का निरीक्षण करने के बाद बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी यूनिट के सामने भूमि चिह्नित की। प्लांट स्थापना के लिए लगभग तीन हजार वर्ग फीट भूमि की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके सापेक्ष यहां लगभग पांच हजार वर्ग फीट भूमि उपलब्ध है। भूमि चिह्नित होने के बाद अब एक माह में प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डॉ. आर सिंह, डॉ. अनिल यादव भी मौजूद रहे।
बिजली की लाइन के लिए भी किया सर्वे
ऑक्सीजन प्लांट को विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग की टीम भी जिला अस्पताल परिसर पहुंची। यहां टीम में कार्यदायी संस्था से बात कर बिजली की खपत के बारे में जानकारी की। अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल और उप खंड अधिकारी प्रथम पदम गर्ग ने सर्वे किया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास ही ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऑक्सीजन प्लांट तक एलटी लाइन डाली जाएगी।
ऑक्सीजन प्लांट के लिए सांसद ने दिए 30 लाख
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए सपा सांसद मुलायम सिंह यादव ने भी धनराशि जारी करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर 30 लाख रुपये ऑक्सीजन प्लांट के लिए अपनी धनराशि से अवमुक्त करने के लिए कहा है। इससे पूर्व आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री और सदर विधायक राजकुमार यादव की ओर से 40-40 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है।

ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद भूमि चिह्नित कर ली है, जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए काम शुरू हो जाएगा।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed