फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oxygen cylinder kept in DCM parked in factory explodes one killed and two injured in agra

Agra: फैक्टरी में कार्बन डाई ऑक्साइड का सिलिंडर फटने से मजदूर के चिथड़े उड़े, दो लोग घायल

Sat, 21 May 2022 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 May 2022 12:20 PM IST
सार

अतुल ग्रुप ऑफ़ कंपनीज में शनिवार सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Oxygen cylinder kept in DCM parked in factory explodes one killed and two injured in agra
फैक्टरी में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नुनिहाई स्थित अतुल ग्रुप की फैक्टरी में शनिवार सुबह 10:30 बजे कार्बन डाई ऑक्साइड (सीओ-2) का सिलिंडर फटने से एक मजदूर रूपेश यादव की मौत हो गई। उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। दो मजदूर इरफान और हर्ष घायल हैं। धमाके से अन्य मजदूर दहल गए। वे दूर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने जांच की। उधर, मृतक मजदूर के परिजनों ने लापरवाही से हादसे का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों को समझाकर पुलिस साढ़े तीन घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

विज्ञापन


सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि अतुल ग्रुप की फैक्टरी में रेलवे की मालगाड़ी के डिब्बों में लगने वाले पुर्जे बनाए जाते हैं। इसमें सिलिका सैंड का इस्तेमाल होता है। सिलिका सैंड में सिलिकेट को मिलाया जाता है। इनको सांचों में भरा जाता है। सांचों में फिक्स करने के लिए कार्बन डाई ऑक्साइड का प्रयोग होता है। इसके लिए फैक्टरी में सिलिंडर एक कंपनी से आते हैं।

विज्ञापन

मेटाडोर से सिलिंडर उतार रहे थे मजदूर 

फैक्टरी कर्मियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सुबह ही कार्बन डाई ऑक्साइड के सिलिंडर लेकर मेटाडोर आई थी। सिलिंडर को मजदूर उतार रहे थे। मेटाडोर के बराबर से मजदूर सिलिका सैंड को बाल्टियों में भर रहे थे। तभी सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। अफरातफरी मच गई। सिलिंडर के टुकड़े दूर-दूर जा गिरे। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान खंदौली के गांव बांस बादाम निवासी 28 वर्षीय रूपेश यादव के रूप में हुई। वहीं इरफान और हर्ष घायल हुए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन आ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। फैक्टरी को घेरकर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को समझाया। दोपहर दो बजे वो माने। इसके बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। सीओ का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। इसमें लापरवाही से हादसे का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। जांच की जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed