फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oxygen Crisis In Corona Virus Second Wave In Up Said Up Cm Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री ने माना...दूसरी लहर में थी ऑक्सीजन की कमी: कहा- भविष्य में दोबारा न हो इसके लिए तैयार हो रहे 552 प्लांट

Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
सार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना नियंत्रण में है लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। नौ माह में प्रधानमंत्री मोदी ने दो स्वदेशी वैक्सीन तैयार करवा दी हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 6.75 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। वहीं 5.35 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

विज्ञापन
Oxygen Crisis In Corona Virus Second Wave In Up Said Up Cm Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में हुए चिकित्सक सम्मेलन में पहली बार कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन कमी की बात को सार्वजनिक मंच से स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऑक्सीजन की कमी नहीं हो, इसके लिए 552 से अधिक प्लांट तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों के काम की सराहना की। 
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड परिसर में रविवार को आयोजित चिकित्सक सम्मेलन में कोरोनाकाल में सेवाकार्य करने वाले शहर के कई डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में कोरोना वॉरियर्स चिकित्सकों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन के 552 प्लांट बनने हैं, 310 तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोनाकाल में चिकित्सकों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। डॉक्टरों को धरती पर भगवान का प्रतिनिधि कहा जाता है। इटली से आगरा आए परिवार को कोरोना हुआ था। यह यूपी का पहला केस था, हमारे पास टेस्टिंग लैब नहीं थी। पुणे की लैब में जांच कराई गई थी। आज हम हर दिन हजारों टेस्ट कर रहे हैं। दो लाख बेड सरकार के पास रिजर्व हैं। ऑक्सीजन के 552 प्लांट स्थापित किए जाने हैं। 310 प्लांट बन कर तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना नियंत्रण में, लेकिन समाप्त नहीं हुआ
सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के नियम को जरूर फॉलो करें। मोदी सरकार ने नौ महीने में ही दो-दो स्वदेशी वैक्सीन बना दीं। प्रदेश में अब तक 6.75 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। 5.35 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जिनमें 2.21 करोड़ युवा हैं। 33 नए मेडिकल कॉलेज भी बनाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमसी गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा, वरिष्ठ हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा, उप्र होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र सारस्वत, आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव को सम्मानित किया गया।

बढ़ रही मेडिकल कॉलेजों की संख्या
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की तमाम उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि 1960 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एम्स की स्थापना की थी। इसके बाद कांग्रेस ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। वाजपेयी सरकार में कई नए एम्स की स्थापना हुई।

अब मोदी सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। साल 2014 से पहले 385 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब 532 हो गए हैं। देश के 50 करोड़ लोगों का पांच लाख रुपये का बीमा कराया गया। लाखों लोगों ने इस योजना का लाभ लिया। अब तक इस योजना में 23 हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए संगठन के स्तर से भी तैयारियां जारी हैं। पार्टी के चार लाख कार्यकर्ताओं को बतौर हेल्थ वॉलेंटियर तैयार किया जा रहा है। देश के दो लाख गांवों में इनकी तैनाती की जाएगी। सभी जिलों के हर बूथ पर दो स्वास्थ्य किट दी जाएंगी। 

स्वास्थ्य सेवाओं में किया जा रहा इजाफा
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। वर्ष 2017 में जारी हुई देश की हेल्थ पॉलिसी आपने बनाई है। आप जैसे देश के 50 लाख लोगों से रायशुमारी के बाद इसे लागू किया गया।


 

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनेंगे
उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में सरकार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की शुरुआत करने वाली है। यहां 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के सभी जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे। पहले टीबी के दवा हम बाहर से मंगाते थे और आज कोरोना की वैक्सीन दूसरे देशों को उपलब्ध करा रहे हैं। कोरोनाकाल में मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों तक राशन पहुंचाया। साल 2014 से पहले मेडिकल कॉलेजों में 52 हजार मेडिकल सीट थीं, आज 80 हजार हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, प्रदेश सहसंगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल जैन, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, फतेपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर आदि मौजूद रहे। संचालन ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने किया।


आगरा में भाजपा का चुनावी मंथन: नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा- ब्रज से ही निकलेगा जीत का रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed