{"_id":"5f91c2828ebc3e9bdf4620f0","slug":"owner-killing-mainpuri-news-agr4648834183","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के बाद ऑनर किलिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के बाद ऑनर किलिंग का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। कानपुर के युवक ने दूसरी जाति में प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी को मायके भेजा तो वह नहीं लौटी। महिला के मायके फोन करने पर पति को उसकी मौत की सूचना मिली। इतना ही नहीं पति को बिना बताए ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बृहस्पतिवार को पति ने पत्नी के परिजनों पर ऑनर किलिंग का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अंतिम संस्कार वाले स्थान से राख को कब्जे में लिया है।
जनपद जालौन के कालपी के गणेशगंज निवासी सुनील गुप्ता कानपुर के चौक में कार्ड बनाने का कार्य करते हैं। बताया कि कानपुर में उनकी मुलाकात किशनी क्षेत्र के नगला कले निवासी रूबी सिंह से पांच वर्ष पूर्व हुई। रूबी के पिता कानपुर में नौकरी करते हैं। उनके बीच प्रेम संबंध होने के बाद दो जुलाई 2020 को सुनील और रूबी ने आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद कोर्ट में पंजीकरण करा लिया। शादी से रूबी के परिजन संतुष्ट नहीं थे। महिला के चाचा रामू ने उसको भाई की शादी में शामिल होने के लिए किशनी क्षेत्र के गांव नगला कले बुलाने गए थे।
सुनील ने बताया कि 15 अक्तूबर को वह पत्नी रूबी को इटावा बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया था। 19 अक्तूबर तक दोनों के बीच फोन पर बात हुई। इसके बाद रूबी से संपर्क नहीं हो सका। अन्य परिजनों ने भी अपने फोन नहीं रिसीव किए। इस पर युवक ने 21 अक्तूबर को रूबी के चाचा को फोन किया, तब उन्होंने जानकारी दी कि 20 अक्तूबर को रूबी की छत से गिरकर मौत हो गई है। सुनील का कहना है कि बिना सूचना दिए ही रूबी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बृहस्पतिवार को सुनील ने ऑनर किलिंग का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। उधर, पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो सुनील ने एसपी से मुलाकात की और उनसे गुहार लगाई। इसके बाद एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने अंतिम संस्कार वाले स्थल से शव जलाने के बाद राख को कब्जे में लिया है। वहीं दो लोगों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मामले में जांच शुरू कर दी गई है। परिजन और ग्रामीण महिला के छत से गिरने की बात कह रहे हैं। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच करेगी। -अजीत सिंह, थानाध्यक्ष।