{"_id":"66ba55ef7d1b24ecfe090642","slug":"owner-killed-after-entering-factory-in-agra-gate-closed-and-wall-12-feet-high-then-how-did-murderer-get-inside-2024-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में घुसकर मालिक का कत्ल: पुलिस को एक सवाल कर रहा परेशान, इसी में उलझी हत्या की गुत्थी; पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में घुसकर मालिक का कत्ल: पुलिस को एक सवाल कर रहा परेशान, इसी में उलझी हत्या की गुत्थी; पढ़ें मामला
Tue, 13 Aug 2024 07:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Aug 2024 07:16 AM IST
सार
फैक्टरी में घुसकर मालिक का कत्ल कर दिया गया। मामले में पुलिस को एक सवाल काफी परेशान कर रहा है। इसी के जवाब में हत्या की गुत्थी उलझी है। गेट बंद था। दीवार 12 फीट ऊंची है। एक दर्जन कर्मा काम कर रहे थे। फिर आरोपी अंदर कैसे घुसा ?
विज्ञापन
संजीव गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में औद्योगिक एरिया के एफ ब्लॉक में एसबी पॉलीमर्स के नाम से संजीव गुप्ता की फैक्टरी है। फैक्टरी के गेट बंद थे। दीवार 12 फीट ऊंची है। ऐसे में हत्यारोपी बाहर से अंदर कैसे पहुंचा? पुलिस इस पॉइंट पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस को शव पलंग पर पड़ा मिला। ऐसा लग रहा था जैसे सोते समय संजीव गुप्ता की गर्दन पर चाकू से वार किया गया। गर्दन में करीब एक इंच गहरा जख्म था। एक हाथ में पट्टी बंधी थी।
विज्ञापन
पिछले दिनों फैक्टरी में ही चोट लगी थी। पुलिस को पलंग के नीचे खून बिखरा मिला। खून के कुछ छींटे दीवार पर भी थीं। दीवार पर छींटों की ऊंचाई पलंग से ज्यादा ऊपर नहीं थी।
विज्ञापन
प्रारंभिक छानबीन में साझीदार से विवाद की बात सामने आई। साझीदार से विवाद है यह परिवार में सभी को पता है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई हैं। सर्विलांस टीम अलग से काम कर रही है।